LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

LPG Rate Today: आज नहीं बदले LPG सिलेंडर के दाम! दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना समेत प्रमुख शहरों की नई कीमतें

LPG Rate Today: LPG Gas Cylinder Price Today 14 June 2026: घरेलू और कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतें आज स्थिर हैं। जानें दिल्ली, मुंबई, पटना, लखनऊ, कोलकाता समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट और उज्ज्वला योजना की सब्सिडी की जानकारी।

LPG Rate Today
गैस सिलेंडर की कीमत- फोटो : freepik

LPG Rate Today: देशभर में आज रविवार (14 जून 2026) को  14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG गैस सिलेंडर और 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दोनों श्रेणियों के सिलेंडरों के दाम पहले की तरह ही बने हुए हैं। हालांकि, आम लोगों को बड़ा झटका उस समय लगा था जब 7 जून से 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई थी। सरकार ने इस बढ़ोतरी की वजह पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और मध्य पूर्व से गैस की सप्लाई में रुकावट की आशंका को बताया था। इसके अलावा, इस महीने की शुरुआत में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में भी लगभग 42 से 54 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी।

आज प्रमुख शहरों में घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें इस प्रकार हैं। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 942.0 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3113.5 रुपये का है। मुंबई में घरेलू सिलेंडर 941.5 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3067.5 रुपये का मिल रहा है। कोलकाता में घरेलू सिलेंडर 968.0 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3256.0 रुपये का है। चेन्नई में घरेलू सिलेंडर 957.5 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3283.0 रुपये का है।

देश के तमाम शहरों में गैस की कीमत

जयपुर में घरेलू सिलेंडर 945.5 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3141.0 रुपये का है। लखनऊ में घरेलू सिलेंडर 979.5 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3236.0 रुपये का मिल रहा है। पटना में घरेलू सिलेंडर 1031.5 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3400.5 रुपये का है। अमृतसर में घरेलू सिलेंडर 983.0 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3220.0 रुपये का है। गुवाहाटी में घरेलू सिलेंडर 991.0 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3348.0 रुपये का बिक रहा है।

भारत में LPG सिलेंडर की कीमतें

भारत में LPG सिलेंडर की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की स्थिति पर निर्भर करती हैं। इन दोनों में होने वाले बदलाव का असर गैस सिलेंडर की कीमतों पर भी पड़ता है। देश में बढ़ती गैस कीमतों के बीच प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को सरकार की ओर से 300 रुपये की सीधी सब्सिडी दी जाती है। इसी वजह से जो घरेलू सिलेंडर सामान्य ग्राहकों के लिए 942 रुपये का है, वह उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी मिलने के बाद लगभग 642 रुपये के आसपास पड़ता है।

NSIT
Nsmch

LPG सिलेंडर की ताजा कीमत कैसे जानें?

अगर आप अपने शहर में LPG सिलेंडर की ताजा कीमत जानना चाहते हैं, तो घर बैठे ऑनलाइन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आप Mylpg.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने गैस सप्लायर जैसे HP Gas, Indane या Bharat Gas का विकल्प चुन सकते हैं और अपने शहर के ताजा रेट देख सकते हैं। इसके अलावा, Indane ग्राहकों के लिए IndianOil One ऐप, HP Gas ग्राहकों के लिए HP Pay ऐप और Bharat Gas ग्राहकों के लिए Hello BPCL ऐप के माध्यम से भी कीमत की जानकारी ली जा सकती है। यदि चाहें तो अपने नजदीकी गैस एजेंसी या डीलर से फोन पर या उनके कार्यालय जाकर भी ताजा रेट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।