LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

LPG Rate Today: गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं! दिल्ली से पटना तक का जानें रेट

LPG Rate Today: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। जानें दिल्ली, पटना, मुंबई, लखनऊ समेत प्रमुख शहरों में LPG के ताजा रेट।

 LPG Rate Today

 LPG Rate Today: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में अगस्त की शुरुआत में  कटौती की गई थी, लेकिन घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। मंगलवार को भी घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें स्थिर हैं। हालांकि, अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य स्थानीय शुल्क के कारण गैस सिलेंडर के रेट अलग हैं। अगर आप आज गैस सिलेंडर बुक करने जा रहे हैं, तो अपने शहर का ताजा भाव जरूर देख लें।

घरेलू LPG सिलेंडर के आज के दाम

14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 942 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये है।

गुड़गांव में घरेलू सिलेंडर 950.50 रुपये, नोएडा में 939.50 रुपये और बेंगलुरु में 944.50 रुपये में मिल रहा है। भुवनेश्वर में इसकी कीमत 968 रुपये और चंडीगढ़ में 951.50 रुपये है।

हैदराबाद में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 994 रुपये, जयपुर में 945.50 रुपये और लखनऊ में 979.50 रुपये है। पटना में 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर का भाव 1,031.50 रुपये है।

NSIT
Nsmch

कमर्शियल LPG सिलेंडर के आज के रेट

19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 2,738 रुपये है। कोलकाता में इसका भाव 2,872.50 रुपये, मुंबई में 2,691.50 रुपये और चेन्नई में 2,906 रुपये है।

गुड़गांव में कमर्शियल सिलेंडर 2,755 रुपये और नोएडा में 2,738 रुपये का है। बेंगलुरु में इसकी कीमत 2,821 रुपये, भुवनेश्वर में 2,908 रुपये और चंडीगढ़ में 2,760 रुपये है।

हैदराबाद में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 2,985 रुपये, जयपुर में 2,765.50 रुपये और लखनऊ में 2,860.50 रुपये है। पटना में कमर्शियल LPG सिलेंडर का भाव 3,018 रुपये है।

WhatsApp से कैसे बुक करें गैस सिलेंडर?

गैस सिलेंडर की बुकिंग WhatsApp के जरिए भी की जा सकती है। इंडेन गैस के ग्राहक 7588888824, HP गैस के ग्राहक 9222201122 और भारत गैस के ग्राहक 1800224344 पर “Hi” भेजकर बुकिंग की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। मिस्ड कॉल से बुकिंग के लिए इंडेन के ग्राहक 8454955555 या 8454955 पर कॉल कर सकते हैं। HP गैस ग्राहक 9493602222 पर मिस्ड कॉल देकर सिलेंडर बुक कर सकते हैं। गैस बुकिंग से पहले अपने शहर में लागू मौजूदा कीमत की पुष्टि कर लेना बेहतर है, क्योंकि LPG की कीमतों में समय-समय पर बदलाव हो सकता है।