LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

LPG Price Today: घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम घटेंगे या नहीं? 1 जुलाई 2026 से पहले समझें पूरा गणित, जानें आज का रेट

LPG Price Today: LPG सिलेंडर की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के बाद क्या अब गैस सस्ती होगी? जानिए होर्मुज जलडमरूमध्य खुलने का असर, 1 जुलाई 2026 की समीक्षा से उम्मीदें और प्रमुख शहरों में घरेलू व कमर्शियल LPG के ताजा रेट।

LPG Price Today
गैस सिलेंडर की कीमत- फोटो : freepik

LPG Price Today:  देश में पिछले कुछ दिनों में LPG गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने से आम लोगों के घर का बजट प्रभावित हुआ है। 7 जून को दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़ाकर 942 रुपये कर दी गई। यानी एक सिलेंडर पर 29 रुपये की बढ़ोतरी हुई। इससे पहले मार्च महीने में भी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए थे। इस तरह बीते तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब LPG की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

इसी दौरान कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भी काफी बढ़ोतरी की जा चुकी है। इसके साथ ही सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को साल में मिलने वाले सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या नौ से घटाकर चार करने का फैसला लिया है। सरकार का कहना है कि यह कदम देश के ईंधन भंडार को मजबूत रखने, घरेलू सप्लाई को बेहतर तरीके से संभालने और उपभोक्ताओं को भविष्य में होने वाली दिक्कतों से बचाने के लिए उठाया गया है।

भारत की सरकारी तेल कंपनियां स्थिति की समीक्षा करेंगी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG और अन्य ऊर्जा उत्पादों की कीमतों में कमी आने के बाद भारत की सरकारी तेल कंपनियां स्थिति की समीक्षा करेंगी। इसके बाद ही कीमतों में बदलाव को लेकर कोई फैसला लिया जाएगा। फिलहाल उम्मीद की जा रही है कि 1 जुलाई 2026 को होने वाली अगली मासिक समीक्षा में LPG की कीमतों को लेकर कोई बड़ा ऐलान किया जा सकता है।

देश के प्रमुख शहरों में गैस की कीमत

वर्तमान में प्रमुख शहरों में घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें इस प्रकार हैं। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 942.0 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3113.5 रुपये का है। मुंबई में घरेलू सिलेंडर 941.5 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3067.5 रुपये का है। कोलकाता में घरेलू सिलेंडर 968.0 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3256.0 रुपये का है। चेन्नई में घरेलू सिलेंडर 957.5 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3283.0 रुपये का है। जयपुर में घरेलू सिलेंडर 945.5 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3141.0 रुपये का है। नोएडा और गाजियाबाद में घरेलू सिलेंडर 939.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3113.50 रुपये का है। पटना में घरेलू सिलेंडर 1031.5 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3400.5 रुपये का है। भुवनेश्वर में घरेलू सिलेंडर 968.0 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3290.5 रुपये का है। चंडीगढ़ में घरेलू सिलेंडर 951.5 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3136.0 रुपये का है।

NSIT
Nsmch