LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

LPG Price Today: दिल्ली से चेन्नई तक LPG के रेट जारी, खरीदने से पहले जरूर देखें नई लिस्ट

LPG Price Today: LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। जानें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के ताजा रेट और भारतगैस की नई भारतगैस लाइट ज़िप सेवा की पूरी जानकारी।

LPG Price Today

LPG Price Today: देशभर में आज सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बनी चिंताओं के बावजूद घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम पहले जैसे ही बने हुए हैं।

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार जून महीने में बदलाव किया गया था। उस समय घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये महंगा हुआ था। इसके बाद से दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 942 रुपये पर स्थिर बनी हुई है। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 1 जुलाई को 183.50 रुपये की बड़ी कटौती की गई थी, जिससे कारोबारियों को राहत मिली थी।

Diarch GO

देश के तमाम शहरों में गैस की स्थिति

आज दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर 942 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2930 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में घरेलू सिलेंडर की कीमत 941.5 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2885.5 रुपये है। कोलकाता में घरेलू सिलेंडर 968 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3082 रुपये में मिल रहा है। चेन्नई में घरेलू सिलेंडर का भाव 957.5 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर का भाव 3106 रुपये है।

चंडीगढ़ में घरेलू LPG सिलेंडर 951.5 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2954.5 रुपये का है। देहरादून में घरेलू सिलेंडर 961 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2983.5 रुपये में मिल रहा है। हैदराबाद में घरेलू सिलेंडर की कीमत 934 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2052.5 रुपये है। भुवनेश्वर में घरेलू सिलेंडर 968 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3115 रुपये में उपलब्ध है। वहीं लखनऊ में घरेलू LPG सिलेंडर 979.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3052.50 रुपये में मिल रहा है।

NSIT
Nsmch

LPG ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर 

इस बीच LPG ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर भी सामने आई है। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने अपने भारतगैस ग्राहकों के लिए एक नई प्रीमियम सेवा शुरू की है, जिसका नाम ‘भारतगैस लाइट जिप’ (Bharatgas Lite ZIP) रखा गया है। इस सेवा के तहत ग्राहकों को पारंपरिक भारी लोहे के सिलेंडर की जगह हल्के कंपोजिट सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।

नया गैस कनेक्शन मिलेगा

कंपनी के अनुसार, इस नई सेवा के जरिए ग्राहकों को तेजी से नया गैस कनेक्शन मिलेगा और गैस सिलेंडर की एक्सप्रेस डिलीवरी की सुविधा भी दी जाएगी। यह सेवा खास तौर पर उन लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है जो तेज और आसान सेवाएं चाहते हैं। फिलहाल इस सेवा की शुरुआत मुंबई से की गई है। कंपनी का लक्ष्य है कि 15 अगस्त 2026 तक इसे 24 राज्यों के 100 से अधिक शहरों तक पहुंचाया जाए। इसके बाद देशभर में लाखों ग्राहकों को इस नई सुविधा का लाभ मिलने की उम्मीद है।