LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

LPG Rate Today on June 21: गैस सिलेंडर की नई कीमतें जारी, देशभर में राहत, रेट स्थिर रहने से उपभोक्ताओं को फायदा

LPG Rate Today on June 21: दिल्ली, मुंबई समेत देशभर में LPG गैस सिलेंडर की नई कीमतें जारी। घरेलू और कमर्शियल रेट में कोई बदलाव नहीं, जानें शहरवार ताजा रेट और कीमत घटने की संभावना।

LPG Rate Today on June 21
गैस सिलेंडर की कीमत- फोटो : freepik

LPG Rate Today on June 21: देश में आज एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 942 रुपये बनी हुई है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3113.50 रुपये है। मुंबई में घरेलू सिलेंडर 941.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3060 रुपये में मिल रहा है।

इससे साफ है कि फिलहाल देशभर में एलपीजी के दाम स्थिर हैं और कोई बढ़ोतरी या कमी नहीं हुई है। सरकारी तेल कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी कीमतों की समीक्षा करती हैं। इसी आधार पर दामों में बदलाव किया जाता है। अलग-अलग शहरों में टैक्स, ट्रांसपोर्ट और डिस्ट्रीब्यूशन लागत की वजह से कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है। उदाहरण के लिए कोलकाता में घरेलू सिलेंडर 968 रुपये, चेन्नई में 957.5 रुपये और पटना में 1031.5 रुपये तक पहुंच गया है।

Diarch GO

कमर्शियल सिलेंडर की कीमत

कमर्शियल सिलेंडर की बात करें तो इसकी कीमत भी शहरों के अनुसार अलग-अलग है। पटना में यह 3400.5 रुपये तक पहुंच गया है, जबकि बेंगलुरु और दिल्ली जैसे शहरों में यह 3100 से 3200 रुपये के आसपास है। सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का फायदा आगे चलकर आम लोगों को मिल सकता है। हालांकि इसके लिए कुछ समय लग सकता है।

सरकारी तेल कंपनियों के पास महंगा स्टॉक मौजूद

फिलहाल सरकारी तेल कंपनियों के पास पहले से खरीदा गया महंगा स्टॉक मौजूद है। जैसे ही नया और सस्ता क्रूड स्टॉक बाजार में आएगा, तब गैस और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत मिलने की संभावना है।पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार मौजूदा समय में तेल कंपनियों का घाटा भी कम होकर लगभग 3 रुपये प्रति लीटर रह गया है। उम्मीद है कि स्थिति सामान्य होने पर उपभोक्ताओं को राहत दी जा सकती है।

NSIT
Nsmch