LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

LPG Price Today: रसोई गैस खरीदने से पहले देखें रेट! दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में गैस सिलेंडर के क्या है दाम?

LPG Price Today: देश में LPG सिलेंडर की कीमत में बीते 7 जून को 29 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इस हिसाब से दिल्ली में कीमत 942 रुपये और कोलकाता में 968 रुपये पहुंच गया। जानिए अलग-अलग शहरों के रेट।

LPG Price Today
गैस सिलेंडर की कीमत- फोटो : freepik

LPG Price Today: भारत में 7 जून से घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी कर दी गई है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 942 रुपये हो गई है, जबकि कोलकाता में इसकी कीमत 968 रुपये पहुंच गई है। तीन महीने से भी कम समय में यह दूसरी बार है जब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। बताया जा रहा है कि तेल मार्केटिंग कंपनियों को हर सिलेंडर की बिक्री पर भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

इससे पहले 7 मार्च को भी घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। यानी ईरान में युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत कुल 89 रुपये बढ़ चुकी है। हालांकि लगातार बढ़ती कीमतों के बीच सरकार का कहना है कि सिलेंडर की वास्तविक लागत की तुलना में ग्राहकों को अब भी काफी राहत मिल रही है।

Diarch GO

देश के अलग-अलग शहरों में सिलेंडर की कीमतें

देश के अलग-अलग शहरों में घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें अलग-अलग हैं। दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर 942 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3113.5 रुपये का है। मुंबई में घरेलू सिलेंडर 941.5 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3067.5 रुपये का है। कोलकाता में घरेलू सिलेंडर 968 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3256 रुपये में मिल रहा है। चेन्नई में घरेलू सिलेंडर की कीमत 957.5 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3283 रुपये है। बेंगलुरु में घरेलू सिलेंडर 944.5 रुपये तथा कमर्शियल सिलेंडर 3198 रुपये का है। गंगटोक में घरेलू सिलेंडर 1094.5 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3631.5 रुपये का है। गोवा के पणजी में घरेलू सिलेंडर 956 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3188 रुपये का है। गुवाहाटी में घरेलू सिलेंडर 991 रुपये तथा कमर्शियल सिलेंडर 3348 रुपये का है। वहीं ईटानगर में घरेलू सिलेंडर 1007.5 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3379.5 रुपये में उपलब्ध है।

उज्ज्वला योजना का लाभार्थी को कितने में मिल रहा गैस

सरकार का कहना है कि ग्राहकों को अभी भी अप्रत्यक्ष यानी इनडायरेक्ट सब्सिडी का लाभ मिल रहा है। बीते सोमवार को मंत्रालयों की संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव प्रवीण मल खानूजा ने कहा कि 29 रुपये की बढ़ोतरी को उस बड़ी राहत के संदर्भ में देखा जाना चाहिए जो ग्राहकों को पहले से मिल रही है। उन्होंने कहा कि चाहे ग्राहक उज्ज्वला योजना का लाभार्थी हो या सामान्य उपभोक्ता, उसे लगभग 1600 रुपये लागत वाला सिलेंडर केवल 942 रुपये में मिल रहा है। उनके अनुसार, यह अपने आप में एक तरह की इनडायरेक्ट सब्सिडी है। उन्होंने यह भी बताया कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 300 रुपये की अतिरिक्त सहायता मिलती है। इस तरह उन्हें एक सिलेंडर पर कुल मिलाकर लगभग 1000 रुपये का लाभ मिलता है। वहीं गैर-उज्ज्वला ग्राहकों को भी प्रति सिलेंडर करीब 700 रुपये का फायदा मिल रहा है।

NSIT
Nsmch