LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Gold-Silver Import Duty: सोना-चांदी खरीदना हुआ महंगा! सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई, कीमतों में उछाल की आशंका

Gold-Silver Import Duty: सरकार ने सोना-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। जानें क्या होगी नई कीमत और आम लोगों पर इसका क्या पड़ेगा असर।

Gold-Silver Import Duty
सोना-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी- फोटो : freepik

Gold-Silver Import Duty: अगर आप आने वाले समय में सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब आपको पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। केंद्र सरकार ने सोना, चांदी और अन्य कीमती धातुओं पर लगने वाली आयात ड्यूटी बढ़ा दी है। यह नई दरें 13 मई 2026 से लागू हो गई हैं।वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक सरकार ने सोने पर कुल इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। इसमें अलग-अलग हिस्से भी बदले गए हैं। बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) 5% से बढ़ाकर 10% कर दी गई है। वहीं एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) 1% से बढ़ाकर 5% कर दिया गया है।

सरकार के इस फैसले का सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ सकता है। जब विदेशों से सोना मंगाना महंगा होगा, तो देश के बाजार में इसकी कीमत बढ़ना लगभग तय माना जा रहा है। इसका असर आम लोगों पर भी पड़ेगा, खासकर उन लोगों पर जो शादी, निवेश या बचत के लिए सोना खरीदते हैं।UAE से तय कोटे के तहत आने वाले सोने पर भी अब ज्यादा ड्यूटी देनी होगी। पहले इस कोटे के जरिए सस्ते दरों पर सोना मिलता था, लेकिन अब यह फायदा कम हो सकता है।

Diarch GO

ज्वेलरी कारोबारियों की लागत बढ़ जाएगी

इस फैसले से ज्वेलरी कारोबारियों की लागत बढ़ जाएगी, जिसका बोझ ग्राहकों पर डाला जा सकता है। यानी सोने-चांदी की ज्वेलरी पहले से महंगी हो सकती है। शादी-ब्याह के सीजन में इसका असर और ज्यादा महसूस किया जा सकता है।सिर्फ ज्वेलरी सेक्टर ही नहीं, बल्कि वे उद्योग भी प्रभावित होंगे जो सोना और चांदी का इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक्स, मैन्युफैक्चरिंग और रिसाइक्लिंग में करते हैं। उनकी प्रोडक्शन लागत बढ़ सकती है, जिससे कई प्रोडक्ट्स के दाम भी ऊपर जा सकते हैं।भारत में पिछले कुछ सालों में सोने का आयात लगातार बढ़ा है। वित्त वर्ष 2025-26 में गोल्ड इंपोर्ट 24% से ज्यादा बढ़कर करीब 71.98 अरब डॉलर तक पहुंच गया। जबकि 2024-25 में यह आंकड़ा 58 अरब डॉलर था।हालांकि मात्रा के हिसाब से थोड़ा बदलाव देखा गया है। पिछले साल जहां 757.09 टन सोना आयात हुआ था, वहीं इस बार यह 721.03 टन रहा। भारत दुनिया में चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा सोना खरीदने वाला देश है।

भारत सबसे ज्यादा सोना कहां से मंगाता है?

भारत सबसे ज्यादा सोना स्विट्जरलैंड से मंगाता है, जिसकी हिस्सेदारी करीब 40% है। इसके बाद UAE और दक्षिण अफ्रीका का नाम आता है। देश के कुल आयात में सोने की हिस्सेदारी 9% से ज्यादा हो चुकी है।दिलचस्प बात यह है कि जुलाई 2024 के बजट में सरकार ने सोने पर ड्यूटी घटाकर 6% कर दी थी ताकि लोगों को राहत मिले। लेकिन अब बढ़ते आयात और विदेशी मुद्रा पर दबाव को देखते हुए इसे फिर से बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लोगों से खर्च में संयम रखने की अपील भी की थी। उन्होंने खासकर सोने की खरीद, विदेश यात्रा और ईंधन की खपत कम करने की बात कही थी, ताकि देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम हो और अर्थव्यवस्था संतुलित बनी रहे।

NSIT
Nsmch