LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Gold- Silver Price Today: गोल्ड-सिल्वर में तेजी, खरीदारी से पहले जरूर चेक करें आज का रेट

Gold- Silver Price Today: 4 जुलाई 2026 के लिए सोने और चांदी के नए रेट जारी हो गए हैं। सर्राफा बाजार में आज गोल्ड और सिल्वर दोनों के दाम में मजबूती देखने को मिली। जानें दिल्ली, मुंबई, पटना, लखनऊ समेत प्रमुख शहरों में आज का ताजा भाव।

Gold- Silver Price Today

Gold- Silver Price Today: अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले नए रेट जरूर जान लें। 4 जुलाई 2026 के लिए सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की ताजा कीमतें जारी कर दी गई हैं। पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले आज कीमती धातुओं में तेजी देखने को मिली है। वैश्विक बाजार में मजबूती और निवेशकों की बढ़ती मांग का असर घरेलू बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है।

आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम के लिए ₹1,47,150 है। 22 कैरेट सोना ₹1,34,900 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है, जबकि 18 कैरेट सोने की कीमत ₹1,10,400 प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 24 कैरेट सोना ₹1,47,000, 22 कैरेट ₹1,34,750 और 18 कैरेट ₹1,10,250 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। कोलकाता में भी कीमतें मुंबई के बराबर हैं।

पटना समेत देश के अन्य शहरों में सोने का दाम

पटना में 24 कैरेट सोना ₹1,47,050 प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,34,800 और 18 कैरेट का रेट ₹1,10,300 है। लखनऊ, अयोध्या, मेरठ, कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, चंडीगढ़, जयपुर और लुधियाना में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,47,150 प्रति 10 ग्राम बनी हुई है। चेन्नई में आज सोना सबसे महंगा बना हुआ है। यहां 24 कैरेट सोने का रेट ₹1,49,560 प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोना ₹1,37,000 और 18 कैरेट सोना ₹1,14,400 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। इंदौर, अहमदाबाद, सूरत और वडोदरा में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,47,050 प्रति 10 ग्राम है। पुणे, नागपुर, बैंगलोर, भुवनेश्वर, रायपुर और हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,47,000 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

चांदी की कीमत क्या है?

अगर चांदी की बात करें तो आज दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना, लखनऊ समेत ज्यादातर शहरों में 10 ग्राम चांदी का भाव ₹2,500 है। 100 ग्राम चांदी ₹25,000 और 1 किलो चांदी ₹2,50,000 पर बिक रही है। चेन्नई, भुवनेश्वर और हैदराबाद में चांदी के दाम थोड़े ज्यादा हैं। इन शहरों में 10 ग्राम चांदी ₹2,600, 100 ग्राम ₹26,000 और 1 किलो चांदी ₹2,60,000 पर बिक रही है।

NSIT
Nsmch

सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव की वजह

भारत में सोने और चांदी की कीमतें कई वजहों से बदलती हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों का उतार-चढ़ाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, जीएसटी और घरेलू मांग शामिल हैं। इसके अलावा शादी-विवाह और त्योहारों के सीजन में मांग बढ़ने से भी सोने और चांदी की कीमतों पर सीधा असर पड़ता है।