LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Gold-Silver Rate: सोना हुआ सस्ता, चांदी के दाम में भी नरमी, जानिए 13 जुलाई के ताजा रेट

Gold-Silver Rate: 13 जुलाई को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना करीब 430 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है।

Gold-Silver Rate

Gold-Silver Rate: आज सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले ताजा कीमत जरूर जान लें। सोमवार 13 जुलाई को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। सोना करीब 0.29 प्रतिशत सस्ता हुआ है। इसके बाद 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर लगभग 1,47,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। यानी पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले सोना करीब 430 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। चांदी की कीमत में भी कमी देखने को मिली है और इसका भाव करीब 2.21 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गया है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,480 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोना 1,32,450 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,08,400 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,330 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,300 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,08,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। कोलकाता में भी सोने के दाम मुंबई के बराबर हैं। यहां 24 कैरेट सोना 1,44,330 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,32,300 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,08,250 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,45,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोना 1,33,000 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,11,200 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पटना में 24 कैरेट सोना 1,44,380 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,32,350 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,08,300 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

देश के तमाम शहरों में सोने की कीमत

लखनऊ, मेरठ, अयोध्या, कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, चंडीगढ़, जयपुर और लुधियाना में 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,480 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इन शहरों में 22 कैरेट सोना 1,32,450 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,08,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है।गुवाहाटी में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,330 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,32,300 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,08,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है।इंदौर, अहमदाबाद, वडोदरा और सूरत में 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,380 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,32,350 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,08,300 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पुणे और नागपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,330 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,32,300 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,08,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं नासिक में 24 कैरेट सोना 1,44,360 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,32,330 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,08,280 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

चांदी की क्या है कीमत?

चांदी की बात करें तो आज इसके दाम में भी नरमी देखने को मिली है। 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव करीब 2.21 लाख रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। सोने और चांदी की कीमतें कई वजहों से बदलती रहती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों का उतार-चढ़ाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, केंद्रीय बैंकों की ब्याज दरों में बदलाव और दुनिया भर की आर्थिक तथा राजनीतिक परिस्थितियां इनकी कीमतों को प्रभावित करती हैं। इसी वजह से सर्राफा बाजार में लगभग हर दिन नए रेट जारी किए जाते हैं।

NSIT
Nsmch