LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

LPG cylinder price: आज कितना है घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर का दाम? देखें पूरी लिस्ट

LPG cylinder price: 21 जुलाई को घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जानिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में गैस सिलेंडर के ताजा रेट और अगली मूल्य समीक्षा से जुड़ी जानकारी।

LPG cylinder price

LPG cylinder price:  रसोई गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। 21 जुलाई को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी महीने की शुरुआत में जो दरें तय की गई थीं, वही आज भी लागू हैं। अगर आप आज गैस सिलेंडर बुक कराते हैं, तो आपको पहले वाली कीमत पर ही सिलेंडर मिलेगा।

पेट्रोल और डीजल की तरह एलपीजी सिलेंडर की कीमतें रोजाना नहीं बदलती हैं। तेल विपणन कंपनियां आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को कीमतों की समीक्षा करती हैं और जरूरत पड़ने पर नई दरें लागू करती हैं। फिलहाल 21 जुलाई को घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडरों की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

Diarch GO

देश के प्रमुख शहरों में  घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत

देश के प्रमुख शहरों में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 942 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये है। चंडीगढ़ में घरेलू सिलेंडर 951.50 रुपये, देहरादून में 961 रुपये, हैदराबाद में 934 रुपये, भुवनेश्वर में 968 रुपये और तिरुवनंतपुरम में 951 रुपये में मिल रहा है।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत

19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 2930 रुपये, मुंबई में 2885.50 रुपये, कोलकाता में 3082 रुपये और चेन्नई में 3106 रुपये है। चंडीगढ़ में इसका रेट 2954.50 रुपये, देहरादून में 2983.50 रुपये, हैदराबाद में 2052.50 रुपये, भुवनेश्वर में 3115 रुपये और तिरुवनंतपुरम में 2970.50 रुपये है। घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के उपयोग में अंतर होता है। 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू सिलेंडर घरों में खाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जबकि 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य व्यावसायिक संस्थानों में उपयोग किया जाता है।

NSIT
Nsmch

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती

इस महीने की शुरुआत में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी, जिससे होटल और रेस्टोरेंट कारोबार को कुछ राहत मिली थी। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था और आज भी वही दरें लागू हैं। अब उपभोक्ताओं की नजर 1 अगस्त को होने वाली अगली मूल्य समीक्षा पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और एलपीजी की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव के आधार पर अगले महीने घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है। फिलहाल 21 जुलाई को रसोई गैस उपभोक्ताओं को किसी नई बढ़ोतरी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।