LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Ram Mandir Ayodhya Prasad: राम मंदिर के नाम का गलत इस्तेमाल पड़ा भारी! अमेजन पर CCPA की कार्रवाई, ₹1 लाख जुर्माना

Ram Mandir Ayodhya Prasad: CCPA ने ‘श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद’ के नाम से मिठाइयां बेचने के मामले में अमेजन पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जानिए पूरा मामला और जांच में क्या सामने आया।

Ram Mandir Ayodhya Prasad

Ram Mandir Ayodhya Prasad: केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण यानी CCPA ने ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई ऐसे मिठाई उत्पादों की बिक्री को लेकर की गई, जिन्हें ‘श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद’ के नाम से बेचा जा रहा था। CCPA के अनुसार, इन उत्पादों को राम मंदिर ट्रस्ट की अनुमति के बिना प्रसाद के रूप में पेश किया गया था।

क्यों हुई अमेजन पर कार्रवाई?

CCPA ने 4 अगस्त 2026 को जारी अपने 19 पेज के आदेश में कहा कि ‘श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद’ नाम श्रद्धालुओं के लिए खास अर्थ रखता है। इस नाम से लोगों को यह लग सकता है कि उन्हें अयोध्या के श्री राम मंदिर में भगवान को चढ़ाया गया और वहां से मिला प्रसाद बेचा जा रहा है। प्राधिकरण के अनुसार, सामान्य मिठाइयों को इस नाम से बेचना ग्राहकों को गलत जानकारी दे सकता है। खासकर अमेजन जैसे बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ऐसे उत्पाद दिखने से ग्राहक उन्हें असली मंदिर प्रसाद समझ सकते हैं। CCPA ने अमेजन को निर्देश दिया है कि किसी मंदिर या धार्मिक संस्था के नाम पर प्रसाद, प्रसादम, महाप्रसाद या इसी तरह के धार्मिक उत्पाद संबंधित संस्था की अनुमति के बिना प्लेटफॉर्म पर नहीं बेचे जाने चाहिए।

Diarch GO

चार मिठाइयों की हो रही थी बिक्री

यह मामला कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स की 19 जनवरी 2024 को की गई शिकायत के बाद सामने आया था। शिकायत में कहा गया था कि अमेजन पर चार तरह की मिठाइयां ‘श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद’ के नाम से बेची जा रही थीं। इन उत्पादों की कीमत करीब 299 रुपये से 385 रुपये के बीच थी। शिकायत मिलने के बाद CCPA ने उसी दिन अमेजन को कारण बताओ नोटिस भेजा था।

अमेजन ने क्या सफाई दी?

अमेजन ने अपनी सफाई में कहा था कि वह केवल एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है और उसे सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धारा 79 के तहत सुरक्षा मिलती है। हालांकि, CCPA ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया।प्राधिकरण ने कहा कि ई-कॉमर्स नियमों के तहत ग्राहकों के हित और सुरक्षा को लेकर अमेजन की जिम्मेदारी बनी रहती है। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि इन उत्पादों को बेचने वाले विक्रेताओं की जानकारी ग्राहकों को पर्याप्त रूप से नहीं दिखाई गई थी।

NSIT
Nsmch

25 लाख रुपये से ज्यादा की हुई बिक्री

जांच में सामने आया कि इन चार उत्पादों की कुल बिक्री 25,26,309 रुपये की थी। वहीं, अमेजन को इन बिक्री से 15,165.90 रुपये सर्विस फीस के रूप में मिले। CCPA की कार्रवाई का मकसद ग्राहकों को ऐसे उत्पादों से बचाना है, जिनकी पहचान या धार्मिक महत्व के बारे में उन्हें गलत जानकारी मिल सकती है। प्राधिकरण ने साफ किया है कि धार्मिक संस्थाओं या मंदिरों के नाम का इस्तेमाल करके उत्पाद बेचने के लिए संबंधित संस्था की अनुमति जरूरी है।