LATEST NEWS

  • सासाराम के कोचस बाजार में ज्वेलर्स दुकान में बड़ी डकैती, हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े करोड़ों के सोना-चांदी के आभूषण लूटे
  • सासाराम के कोचस बाजार में ज्वेलर्स दुकान में बड़ी डकैती, हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े करोड़ों के सोना-चांदी के

  • Bihar News : आरा में हेरोइन तस्करी का पुलिस ने किया भंडाफोड़, महिला समेत चार को किया गिरफ्तार, 2.98 लाख नकद बरामद
  • Bihar News : आरा में हेरोइन तस्करी का पुलिस ने किया भंडाफोड़, महिला समेत चार को किया गिरफ्तार,

  • अपने कार्यालय में ही घूस ले रहे थे ट्रॉफिक डीएसपी, निगरानी की टीम ने रंगे हाथ दबोचा
  • अपने कार्यालय में ही घूस ले रहे थे ट्रॉफिक डीएसपी, निगरानी की टीम ने रंगे हाथ दबोचा

  • Bihar News :गयाजी में जमीन विवाद को लेकर सुरक्षा पर उठे सवाल, पीड़ितों ने एसएसपी से लगाई निष्पक्ष कार्रवाई की गुहार
  • Bihar News :गयाजी में जमीन विवाद को लेकर सुरक्षा पर उठे सवाल, पीड़ितों ने एसएसपी से लगाई निष्पक्ष

  • नशामुक्त बिहार के सघन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, इंजीनियरिंग कॉलेज में सीएम के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण
  • नशामुक्त बिहार के सघन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, इंजीनियरिंग कॉलेज में सीएम के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण

Bank Strike: 28 सितंबर से बैंक हड़ताल का ऐलान, EMI, ATM, UPI पर क्या होगा असर, 5 दिन का झंझट समझिए

Bank Strike: सितंबर का आखिरी सप्ताह बैंक ग्राहकों के लिए परेशानी भरा हो सकता है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।...

Bank Strike From Sept 28 EMI ATM UPI Services Explained
28 सितंबर से बैंक हड़ताल का ऐलान- फोटो : social Media

Bank Strike: सितंबर का आखिरी सप्ताह बैंक ग्राहकों के लिए परेशानी भरा हो सकता है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। 22 सितंबर तक बातचीत के बावजूद पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था की मांग पर सहमति नहीं बन सकी और यूनियनों ने हड़ताल जारी रखने की बात कही है।

सबसे बड़ी चिंता यह है कि 26 सितंबर को शनिवार और 27 सितंबर को रविवार का अवकाश है। ऐसे में 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल जुड़ने पर कई ग्राहकों के लिए बैंक शाखाओं से जुड़ी सेवाओं का असर लगातार पांच दिनों तक महसूस हो सकता है। वित्त मंत्रालय ने भी बैंकों को एटीएम में पर्याप्त नकदी रखने और जरूरी सेवाएं जारी रखने की तैयारी करने को कहा है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को सलाह दी है कि शाखा जाकर होने वाले जरूरी काम पहले निपटा लें। कैश की जरूरत है तो पहले से एटीएम की व्यवस्था कर लें। EMI, SIP या ऑटो-डेबिट के लिए खाते में पर्याप्त बैलेंस रखना भी जरूरी होगा।

हड़ताल का मुख्य असर शाखा आधारित कामकाज, नकद लेनदेन और चेक क्लियरेंस जैसी सेवाओं पर पड़ सकता है। सितंबर में हुई पिछली एकदिवसीय हड़ताल के दौरान इन सेवाओं पर कई जगह असर देखा गया था, जबकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहीं।

NSIT
Nsmch

UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और बैंकिंग ऐप के जरिए सामान्य डिजिटल भुगतान जारी रहने की उम्मीद है, हालांकि किसी तकनीकी समस्या या निर्धारित रखरखाव की स्थिति अलग हो सकती है।यूनियनों की प्रमुख मांगों में पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था, पेंशन से जुड़े सुधार और अन्य कर्मचारी संबंधी मुद्दे शामिल हैं। UFBU ने मांगें नहीं सुलझने पर 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का भी नोटिस दिया है।