LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

AI Platform thumpN: AI स्टार्टअप thumpN को मिली बड़ी फंडिंग, विजय शेखर शर्मा, अरिजीत सिंह और बादशाह कई दिग्गजों ने लगाया पैसा

AI Platform thumpN: AI आधारित लाइव एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म thumpN ने प्री-सीड फंडिंग में 3.75 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। इस निवेश में Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा, CFO मधुर देवरा, अरिजीत सिंह, सुनिधि चौहान और बादशाह जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

AI Platform thumpN

AI Platform thumpN: देश का पहला AI-नेटिव लाइव एंटरटेनमेंट डिस्कवरी और टिकटिंग प्लेटफॉर्म thumpN इन दिनों काफी चर्चा में है। मुंबई स्थित इस स्टार्टअप ने हाल ही में अपने प्री-सीड फंडिंग राउंड में 3.75 मिलियन डॉलर यानी करीब 35.7 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस फंडिंग राउंड में बिजनेस और एंटरटेनमेंट जगत की कई बड़ी हस्तियों ने निवेश किया है। इनमें Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा, कंपनी के CFO मधुर देवरा, मशहूर गायक अरिजीत सिंह, सुनिधि चौहान और रैपर बादशाह जैसे नाम शामिल हैं।

thumpN एक एआई आधारित प्लेटफॉर्म है, जिसे लोगों के लिए लाइव इवेंट्स ढूंढ़ना और उनके टिकट बुक करना आसान बनाने के लिए तैयार किया गया है। इस प्लेटफॉर्म में Shadow नाम का एक एडवांस एआई एजेंट मौजूद है, जिससे यूजर सीधे बातचीत कर सकते हैं और अपनी पसंद के इवेंट्स के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस ऐप की मदद से यूजर अपने शहर में होने वाले म्यूजिक कॉन्सर्ट, लाइव बैंड शो, स्टैंड-अप कॉमेडी, थिएटर, नाइटलाइफ और दूसरे बड़े इवेंट्स के बारे में आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही वे इन इवेंट्स के टिकट भी बुक कर सकते हैं।

कैसे शो या इवेंट के नाम पता लगते हैं?

आज के समय में ज्यादातर लोग किसी शो या इवेंट के बारे में जानकारी पाने के लिए दोस्तों, व्हाट्सऐप ग्रुप या इंस्टाग्राम रील्स का सहारा लेते हैं। लेकिन thumpN इस पूरी प्रक्रिया को आसान बनाने का दावा करता है। यह प्लेटफॉर्म एक ही जगह पर यह जानकारी देता है कि आपके शहर में कौन-कौन से इवेंट्स चल रहे हैं और उनके टिकट कैसे बुक किए जा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, अगर कोई यूजर Shadow एआई एजेंट से पूछता है कि उसके शहर में इस समय कौन-कौन से स्टैंड-अप कॉमेडी शो चल रहे हैं, तो एआई उसे उपलब्ध विकल्पों की जानकारी देगा और टिकट बुक करने में भी मदद करेगा।

thumpN अलग-अलग सोर्स से जानकारी इकट्ठा करता है

thumpN अलग-अलग सोर्स से जानकारी इकट्ठा करके यूजर को उसके लिए सबसे बेहतर इवेंट्स की जानकारी देता है। जैसे-जैसे कोई व्यक्ति इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करता है, यह उसकी पसंद और रुचियों को समझने लगता है और उसी के अनुसार सुझाव देने लगता है। भारत का लाइव एंटरटेनमेंट बाजार तेजी से बढ़ रहा है। इस क्षेत्र में फिलहाल BookMyShow, Zomato का District App और SkillBox जैसे प्लेटफॉर्म का दबदबा है। अब thumpN भी इसी बाजार में उतर चुका है और इन कंपनियों को चुनौती देने की तैयारी कर रहा है।

NSIT
Nsmch

कई बड़े लोगों का नाम शामिल

अरिजीत सिंह, सुनिधि चौहान और बादशाह जैसे कलाकारों का इस स्टार्टअप में निवेश करना भी खास माना जा रहा है। ये सभी कलाकार देश और विदेश में बड़े पैमाने पर लाइव शो करते हैं। thumpN ऐसा प्लेटफॉर्म बनना चाहता है जो कलाकारों को सीधे उनके फैंस से जोड़ सके। लाइव एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की तेजी से बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए इन कलाकारों ने इसमें निवेश किया है और उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में यह प्लेटफॉर्म बड़ा कारोबार बन सकता है।