LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

8th Pay Commission Meeting 2026: जयपुर से चंडीगढ़ तक बैठकें! 3.83 फिटमेंट फैक्टर और 69 हजार बेसिक पे की मांग

8th Pay Commission Meeting 2026: जयपुर, चेन्नई, पुडुचेरी और चंडीगढ़ में होंगी बैठकें। जानें तारीख, आवेदन की अंतिम तारीख और फिटमेंट फैक्टर पर कर्मचारियों की मांग।

8th Pay Commission Meeting 2026

8th Pay Commission Meeting 2026: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वां वेतन आयोग लगातार अहम बैठकों का आयोजन कर रहा है। आयोग देश के अलग-अलग शहरों में कर्मचारी संगठनों, पेंशनभोगियों और यूनियनों से बातचीत कर उनकी मांग और सुझाव जान रहा है। सितंबर 2026 में जयपुर, चेन्नई, पुडुचेरी और चंडीगढ़ में बैठकें प्रस्तावित हैं। इसके बाद अक्टूबर में बेंगलुरु में भी बैठक होगी।


इन बैठकों की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाला आयोग करेगा। इन बैठकों का मकसद केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की वेतन, भत्ते, पेंशन और सेवा से जुड़ी मांगों को समझना है।

Diarch GO


8वें वेतन आयोग की बैठक कब और कहां होगी?


आयोग की प्रस्तावित बैठकें अलग-अलग शहरों में होंगी। जयपुर में 31 अगस्त और 1 सितंबर 2026, जबकि चेन्नई में 7 और 8 सितंबर 2026 को बैठकें होंगी। पुडुचेरी में बैठक 9 सितंबर 2026 को प्रस्तावित है। इसके बाद चंडीगढ़ में 16 से 18 सितंबर 2026 तक बैठकें होंगी। वहीं बेंगलुरु के लिए 7 और 8 अक्टूबर 2026 की तारीख बताई गई है। आयोग रेलवे कर्मचारियों की कामकाजी परिस्थितियों को समझने के लिए मुंबई में सेंट्रल रेलवे जोन के तहत आने वाले रेलवे विभागों का दौरा भी करने की योजना बना रहा है।


चंडीगढ़ बैठक के लिए आज है आवेदन की आखिरी तारीख


जयपुर, चेन्नई और पुडुचेरी में होने वाली बैठकों में शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 18 अगस्त 2026 थी। यह तारीख अब निकल चुकी है। चंडीगढ़ में होने वाली बैठकों के लिए प्रतिनिधिमंडलों को आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 25 अगस्त 2026 है। यानी इच्छुक संगठनों के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका है।

NSIT
Nsmch


फिटमेंट फैक्टर पर भी होगी चर्चा


8वें वेतन आयोग की बैठकों को कर्मचारियों के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इनमें वेतन संरचना और फिटमेंट फैक्टर जैसे मुद्दे उठ सकते हैं। कर्मचारी संगठनों की ओर से फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने की मांग की जा रही है। अलग-अलग संगठनों की मांगों में इसे 3.83 से लेकर 4.0 तक किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, अभी आयोग ने फिटमेंट फैक्टर को लेकर कोई अंतिम आंकड़ा तय नहीं किया है। इसलिए मौजूदा समय में 3.83 या 4.0 फिटमेंट फैक्टर को लेकर सामने आने वाले वेतन के आंकड़ों को सिर्फ मांग या अनुमान के तौर पर देखना चाहिए।


किन मुद्दों पर कर्मचारियों की नजर?


बैठकों में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की ओर से न्यूनतम वेतन, वेतन संरचना, फिटमेंट फैक्टर, भत्ते, पेंशन में बदलाव और सेवा से जुड़ी शर्तों को लेकर सुझाव दिए जा सकते हैं। आयोग देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर संबंधित संगठनों की राय लेने की कोशिश कर रहा है। इन सुझावों को आगे 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों को तैयार करने की प्रक्रिया में देखा जाएगा। फिलहाल 8वें वेतन आयोग की अंतिम सिफारिशें और नया फिटमेंट फैक्टर तय नहीं हुआ है। इसलिए कर्मचारियों की नई बेसिक सैलरी कितनी होगी, इस पर अभी कोई पक्का आंकड़ा बताना जल्दबाजी होगी।