LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

100 rupee note: आपकी जेब में रखा ₹100 का नोट असली है या नकली? जानिए पहचान के 7 आसान तरीके

100 rupee note: अगर आपके पास 100 रुपये का नोट है और आपको उसके असली या नकली होने पर शक है, तो RBI के बताए आसान तरीकों से उसकी पहचान कर सकते हैं। जानिए 100 रुपये के असली नोट की प्रमुख सुरक्षा विशेषताएं।

100 rupee note

100 rupee note:  बाजार में खरीदारी के दौरान कई बार खुले पैसे में ऐसे नोट मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर यह समझना मुश्किल हो जाता है कि वे असली हैं या नकली। कई नकली नोट देखने में बिल्कुल असली जैसे लगते हैं। ऐसे में अगर आपको 100 रुपये के नोट पर संदेह हो, तो उसकी पहचान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा बताए गए सुरक्षा फीचर्स के आधार पर की जा सकती है।

RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर भारतीय करेंसी के सभी नोटों की सुरक्षा विशेषताओं की जानकारी दी गई है। 100 रुपये के नोट की पहचान करने के लिए भी कई महत्वपूर्ण संकेत बताए गए हैं, जिनकी मदद से असली और नकली नोट में अंतर किया जा सकता है।

Diarch GO

100 का नोट पहचानने का तरीका

सबसे पहले, नोट के नीचे बाईं ओर '100' अंक वाला सी-थ्रू रजिस्टर होता है। जब नोट को रोशनी के सामने रखा जाता है, तो यह अंक साफ दिखाई देता है। असली 100 रुपये के नोट पर '100' का मूल्य देवनागरी लिपि में भी लिखा होता है, जो इसकी एक महत्वपूर्ण पहचान है। नोट के सामने वाले हिस्से के बीच में महात्मा गांधी का चित्र छपा होता है, जबकि दाईं ओर गारंटी क्लॉज, भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के हस्ताक्षर, भुगतान का वचन और RBI का प्रतीक चिन्ह मौजूद रहता है। नोट के ऊपर बाईं ओर और नीचे दाईं ओर दो नंबर पैनल होते हैं। इन दोनों में छपे अंक बाएं से दाएं क्रम में छोटे आकार से बड़े आकार की ओर बढ़ते हैं, जो असली नोट की एक खास सुरक्षा विशेषता है।

100 रुपये का नोट असली है या नकली जानें तरीका

इसके अलावा, नोट के नीचे दाईं ओर अशोक स्तंभ का प्रतीक चिन्ह भी बना होता है।इन सुरक्षा विशेषताओं की जांच करके आप काफी हद तक यह पहचान सकते हैं कि 100 रुपये का नोट असली है या नकली। हालांकि, यदि किसी नोट को लेकर फिर भी संदेह हो, तो उसे किसी बैंक शाखा में ले जाकर जांच कराना सबसे सुरक्षित तरीका है। इससे आप नकली नोट से जुड़ी किसी भी तरह की ठगी या आर्थिक नुकसान से बच सकते हैं।

NSIT
Nsmch