LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

आम के बगीचे में खून से लथपथ मिला युवक का शव; हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

आम के बगीचे में एक युवक का शव खून से लथपथ हालत में देखा। शव देखते ही इलाके में सनसनी फैल गई और भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बिदुपुर थाना पुलिस को दी

आम के बगीचे में खून से लथपथ मिला युवक का शव; हत्या की आशंका,

Vaishali -  वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चेचर गाँव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब घर से महज 400 मीटर की दूरी पर एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान मिथिलेश कुमार सिंह (40 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस नशे के विवाद सहित अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया है।

बगीचे में शव मिलने से फैली दहशत 

बिदुपुर थाना क्षेत्र के चेचर वार्ड संख्या 3 में स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को आम के बगीचे में एक युवक का शव खून से लथपथ हालत में देखा। शव देखते ही इलाके में सनसनी फैल गई और भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बिदुपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और स्थानीय लोगों की मदद से उसकी शिनाख्त चेचर निवासी स्वर्गीय तुलकेश्वर सिंह के पुत्र मिथिलेश कुमार सिंह के रूप में की।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप 

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भतीजे हरीश राज ने आरोप लगाया है कि मिथिलेश की हत्या कहीं और की गई और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को बगीचे में फेंक दिया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है।

पुलिस की जांच और बयान 

बिदुपुर थाना अध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की एक उंगली पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं। पुलिस को जानकारी मिली है कि युवक नशे का आदी था, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि नशा करने के दौरान किसी विवाद में यह घटना हुई होगी। थाना अध्यक्ष ने कहा कि अभी तक परिजनों से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस हर बिंदु पर बारीकी से तफ्तीश कर रही है।

  • NSIT
    Nsmch

    Report - Rishav kumar