LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News: बर्थडे पार्टी के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, कार सवार युवक को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar News: बिहार के वैशाली में बर्थडे पार्टी के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग की खबर सामने आ रही है। बेखौफ अपराधियों सारेआम एक कार सवार को गोली मार दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गई।

ताबड़तोड़ फायरिंग
युवक को मारी गोली - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार के वैशाली से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बर्थडे पार्टी के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए। इस घटना में एक शख्स को गोली लगी है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल घायल का इलाज जारी है। 

विवाद के बाद अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली

पूरा मामला जिले के महुआ थाना क्षेत्र का है। जहां मिर्जानगर हाई स्कूल के पास अज्ञात अपराधियों ने एक कार सवार युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। घायल युवक की पहचान हरपुर ओस्ती गांव निवासी राजकिशोर राय उर्फ मुन्ना राय के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को आनन-फानन में महुआ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

बर्थडे पार्टी के दौरान हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम मिर्जानगर हाई स्कूल के पास राजकिशोर राय अपने कुछ साथियों के साथ बर्थडे पार्टी मना रहा था। इसी दौरान आपसी विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर उसके ही साथियों में से एक युवक ने फायरिंग कर दी, जिसमें गोली राजकिशोर राय के पेट में जा लगी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।

जांच में जुटी पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही महुआ थाना के थानाध्यक्ष राजेश रंजन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। साथ ही आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर घायल युवक का बयान भी दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला बर्थडे पार्टी के दौरान हुए आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल घायल का इलाज जारी है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी हुई है।

NSIT
Nsmch

हाजीपुर से ऋषभ की रिपोर्ट