LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

पिस्तौल की नाल साफ करते वक्त चली गोली, पटना रेफर होने के बाद से घायल का कोई सुराग नहीं

युवक अपनी ही पिस्तौल की सफाई के दौरान गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। युवक को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है, हालांकि घटना के बाद परिजनों की चुप्पी और युवक के अस्पताल से गायब होने की चर्चाओं ने मामले को रहस्यमयी बना दिया है।

पिस्तौल की नाल साफ करते वक्त चली गोली, पटना रेफर होने के बाद

Vaishali - सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के बाजीतपुर चकस्तूरी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 13, नयागांव डुमरी में एक युवक को गोली लगने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है. घायल युवक की पहचान चंद्रशेखर प्रसाद के 27 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार उर्फ गुज्जर के रूप में हुई है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोनू अपने पिस्तौल की नाल साफ कर रहा था. इसी दौरान अचानक पिस्तौल से गोली चल गई, जो उसे जा लगी और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हालांकि, इस दावे की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 

इलाज के दौरान रहस्यमयी ढंग से गायब हुआ युवक

घटना के तुरंत बाद परिजनों ने घायल सोनू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहदेई बुजुर्ग में भर्ती कराया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल से भी उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया, लेकिन चर्चा है कि पटना भेजे जाने के बाद जख्मी युवक कहां गया, इसकी जानकारी फिलहाल किसी के पास नहीं है. 

परिजनों की चुप्पी और पुलिसिया कार्रवाई

इस पूरे घटनाक्रम पर सोनू के परिवार का कोई भी सदस्य कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. गांव में इस बात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. सहदेई बुजुर्ग के थाना अध्यक्ष गौतम कुमार साह ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस की एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है ताकि वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सके.

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - रिषभ कुमार