LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

वैशाली में सनकी आशिक बना शैतान, छात्रा ने किया छेड़खानी का विरोध, तो बीच सड़क पर दाग दी गोली

वैशाली में सनकी आशिक बना शैतान, छात्रा ने किया छेड़खानी का व

Vaishali - बिहार के वैशाली जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब राह चलती छात्राओं को निशाना बनाया जा रहा है। भगवानपुर थाना क्षेत्र में एक नौवीं कक्षा की छात्रा पर एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरे आशिक ने जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हथियार के साथ धर दबोचा है। 

कोचिंग से लौटते समय हुआ जानलेवा हमला

पीड़ित छात्रा प्रतिदिन की तरह भगवानपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बखरा स्थित अपने घर से जारंग चौक स्थित कोचिंग गई थी। मंगलवार सुबह जब वह कोचिंग से लौट रही थी, तभी लालगंज-फकुली मार्ग से अपने गांव जाने वाले लिंक रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे घेर लिया। छात्रा के अनुसार, आरोपी सौरभ कुमार और उसका साथी रौशन कुमार वहां पहुंचे और अश्लील फब्तियां कसने लगे। 

विरोध करने पर दागी गोली, अपहरण की थी नीयत!

जब छात्रा ने आरोपियों की बदतमीजी का विरोध किया, तो सौरभ कुमार ने पिस्टल निकालकर उस पर फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े, जिन्हें आता देख दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, आरोपी छात्रा का अपहरण करने की नीयत से आए थे। 

लोक-लाज के भय से छात्रा ने नहीं दी थी जानकारी

पुलिस को दिए बयान में छात्रा ने बताया कि आरोपी सौरभ पिछले एक महीने से उसे रास्ते में आते-जाते समय परेशान कर रहा था। लोक-लाज और बदनामी के डर से उसने अपने परिजनों को इस बारे में कुछ नहीं बताया, जिससे आरोपी का मनोबल बढ़ता चला गया और उसने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। 

NSIT
Nsmch

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हथियार और बाइक बरामद

घटना की सूचना मिलते ही लालगंज सदर एसडीपीओ गोपाल मंडल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल एक लोडेड देसी कट्टा/पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। 


पुराना अपराधी है गिरफ्तार आरोपी

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार आरोपी सौरभ कुमार (निवासी केशरामा, मुजफ्फरपुर) का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी बाइक चोरी और आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। फिलहाल वह अपने ननिहाल सिंहमा गांव में रह रहा था। पुलिस अब फरार दूसरे आरोपी रौशन कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्ट - रिषभ कुमार