LATEST NEWS

  • Bhojpur constable
  • Bhojpur constable: भोजपुर में खाकी पर वसूली के आरोप, वीडियो वायरल; सिपाही पर कार्रवाई के संकेत

  • Bhagalpur Event
  • Bhagalpur Event: भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह की एक झलक पाने को बेताब हुई भीड़, पुलिस

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

शर्मनाक! माँ की मौत के बाद नानी घर आई मासूम से मामा ने की दरिंदगी, खून के रिश्ते हुए कलंकित!

बिहार के वैशाली जिले में रिश्तों की मर्यादा खत्म हो गई, जहाँ एक सगे मामा ने अपनी ही नाबालिग भांजी के साथ हैवानियत की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शर्मनाक! माँ की मौत के बाद नानी घर आई मासूम से मामा ने की दर

Vaishali - वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के एक गाँव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक मामा ने अपनी ही नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बच्ची की माँ का देहांत उसके जन्म के 20 दिन बाद ही हो गया था, जिसके बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली। तब से बच्ची अपने नानी के घर रहकर ही पढ़ाई और परवरिश कर रही थी, लेकिन जिसे वह अपना रक्षक समझती थी, वही उसका भक्षक बन गया।

स्कूल से ही आरोपी बना रहा था योजना

मंगलवार को जब बच्ची स्कूल में थी, तभी आरोपी मामा वहां पहुंचा और उसे आइसक्रीम दिलाने के बहाने साथ चलने को कहा। हालांकि, बच्ची ने उस वक्त साथ जाने से मना कर दिया। जैसे ही स्कूल की छुट्टी हुई और बच्ची घर पहुंची, आरोपी ने उसे पानी लेकर घर के पीछे आने को कहा। जब बच्ची वहां पहुंची, तो आरोपी ने उसका मुंह दबाकर उसके साथ हैवानियत की।

बच्ची की हालत देख दहल गए परिजन

इस घिनौनी करतूत के बाद जब बच्ची लहूलुहान हालत में रोते हुए अपने परिजनों के पास पहुंची, तो हकीकत जानकर सबके होश उड़ गए। परिजनों ने बिना देरी किए स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सराय थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मामा को दबोच लिया। गाँव में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मेडिकल जांच

सदर-1 डीएसपी सुबोध कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने पीड़िता को तत्काल कब्जे में लेकर इलाज और मेडिकल जांच के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा है। साथ ही, आरोपी का भी मेडिकल टेस्ट कराया गया है। पुलिस ने परिजनों के आवेदन पर FIR दर्ज कर ली है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

NSIT
Nsmch

सुरक्षा और इंसाफ की गुहार

इस घटना ने समाज में बच्चों की सुरक्षा पर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। 13 साल से नानी के घर रह रही इस मासूम को क्या पता था कि उसका अपना मामा ही उसकी जिंदगी तबाह कर देगा। फिलहाल, पूरा जिला इस घटना की निंदा कर रहा है और पीड़ित परिवार आरोपी के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहा है।

Report - Rishav kumar