LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

'मर्डर' का खौफनाक मंजर: नदी में तैरता मिला बोरे में बंद शव, चेहरा कुचलकर पहचान मिटाने की कोशिश

नदी से बोरे में बंद एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। हत्यारों ने पहचान छुपाने के लिए मृतक का चेहरा कुचल दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेजा है

'मर्डर' का खौफनाक मंजर: नदी में तैरता मिला बोरे में बंद शव,

Vaishali - वैशाली जिले के महुआ में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ नदी में एक बोरे में बंद अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि बेरहमी से हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को बोरे में भरकर नदी में फेंक दिया गया। अपराधियों ने पहचान छुपाने के लिए मृतक का चेहरा भी बुरी तरह कुचल दिया है।

रामपुर चंद्रभान गांव के पास मिला शव 

घटना महुआ थाना क्षेत्र के रामपुर चंद्रभान उर्फ डगरू गांव के पास की है। स्थानीय लोगों ने जब नदी में एक संदिग्ध बोरा तैरता देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर आग की तरह फैली और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही महुआ थाना की पुलिस दल-बल के साथ पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया।

चेहरा क्षतिग्रस्त, पहचानना मुश्किल 

बोरे से निकाला गया शव एक अधेड़ व्यक्ति का है। शव काफी सड़ी-गली अवस्था में है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या कुछ दिन पहले की गई है। पुलिस के अनुसार, शव का चेहरा क्षतिग्रस्त है और कुचला हुआ लग रहा है। यह स्पष्ट संकेत है कि हत्यारों ने शिनाख्त (पहचान) रोकने के लिए चेहरे को बिगाड़ने की कोशिश की है।

गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। महुआ पुलिस अब शव की पहचान के लिए जिले के सभी थानों में दर्ज गुमशुदगी (Missing) की रिपोर्ट्स को खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा, लेकिन प्रथम दृष्टया यह सुनियोजित हत्या का मामला लग रहा है।

NSIT
Nsmch

Report - Rishav kumar