LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

मां गई थी सब्जी लेने, पीछे से घर में घुसे पड़ोसी ने 8 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, 48 घंटे में पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। महनार थाना क्षेत्र में एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके ही पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। घटना के वक्त बच्ची घर में अकेली थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी समीर अंसारी को 48 घंटे के भीतर गिरफ

मां गई थी सब्जी लेने, पीछे से घर में घुसे पड़ोसी ने  8 साल क

Vaishali - बिहार के वैशाली जिले से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जिसने समाज को झकझोर कर रख दिया है। महनार थाना क्षेत्र में एक 8 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। हैवानियत का आरोप किसी और पर नहीं, बल्कि बच्ची के ही गांव के रहने वाले एक युवक पर लगा है। इस जघन्य अपराध ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

सब्जी लेने गई थी मां, अकेला पाकर की दरिंदगी 

पीड़िता की मां द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, घटना 10 दिसंबर 2025 की शाम करीब 6 बजे की है। उस समय वह घर से कुछ ही दूरी पर स्थित पेठिया (बाजार) में सब्जी खरीदने गई थीं। घर पर उनकी 8 साल की बेटी अकेली थी। इसी अकेलेपन का फायदा उठाते हुए पड़ोस का रहने वाला आरोपी समीर अंसारी (उम्र करीब 20 वर्ष) घर में घुस गया और बच्ची के साथ जबरन गलत हरकतें शुरू कर दीं।

चीख-पुकार सुनकर पहुंची मां, आरोपी ने की मारपीट 

दरिंदगी के दौरान बच्ची जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगी। उसी वक्त बच्ची की मां सब्जी खरीदकर घर लौटीं। उन्होंने अपनी आंखों से आरोपी की करतूत देखी और उसे पकड़ने की कोशिश की। लेकिन आरोपी समीर अंसारी ने बचने के लिए पीड़िता की मां के साथ भी मारपीट की और उन्हें धक्का देकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।

गंभीर हालत में बच्ची अस्पताल में भर्ती 

घटना की सूचना तुरंत डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आनन-फानन में पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) महनार ले जाया गया। वहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज कराया गया।

NSIT
Nsmch

एफएसएल की जांच और पोक्सो एक्ट में मामला 

दर्ज पीड़िता की मां ने अपने भाई के साथ थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत POCSO (पॉक्सो) एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) की टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया और वहां से जरूरी सबूत और नमूने एकत्र किए हैं, ताकि आरोपी को कड़ी सजा दिलाई जा सके।

पुलिस का एक्शन: 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार 

वैशाली पुलिस ने इस संवेदनशील मामले में तत्परता दिखाते हुए छापेमारी शुरू की। पुलिस ने महज 48 घंटे के अंदर आरोपी समीर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेजने की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोष सिद्ध होने पर आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

रिपोर्ट - रिषभ कुमार