LATEST NEWS

  • Ara crime news
  • Ara crime news: आरा के बांध के पास महिला का शव मिलने से हड़कंप, मौत की वजह तलाश

  • Siwan Crime
  • Siwan Crime: दबंगई का खौफनाक खेल! दुकान में घुसकर महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दोनों हाथ टूटे; लाखों की

  •  Ara Pakdi Chowk
  • Ara Pakdi Chowk: : आरा के पकड़ी चौक का नाम बदलने पर बवाल, ‘सेवा ज्योति चौक’ के

  • Bhojpur News
  • Bhojpur News: आरा में किसान नेता रणवीर चौधरी की जयंती धूमधाम से मनी, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 163 किलो गांजा और प्रतिबंधित तंबाकू-पान मसाला जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 163 किलो गांजा और प्रतिबंधित तंबाकू-पान मसाला जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Vaishali accident: वैशाली में खुशी मातम में बदली! दूल्हा निकालने की रस्म में बेकाबू डीजे ट्रॉली ने ली दो मासूमों की जान

Vaishali accident: हाजीपुर के दिग्घी चकफजुला गांव में शादी के दौरान डीजे ट्रॉली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत, एक दर्जन महिलाएं व बच्चे घायल। पुलिस जांच जारी।

Vaishali accident
शादी के रंग में पड़ा भंग मौत से पसरा मातम- फोटो : social media

Vaishali accident: वैशाली जिले के दिग्घी चकफजुला गांव में बुधवार का दिन एक भयावह घटना की वजह से हमेशा के लिए याद रह गया। बारात निकलने की तैयारी चल रही थी, घर-परिवार के लोग उत्सव के रंग में डूबे थे, तभी अचानक एक डीजे ट्रॉली अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गई और पलक झपकते ही खुशियों का माहौल चीख-पुकार में बदल गया। इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए।

दस साल की संध्या और नौ साल के राजकुमार ने खो दी जान

गांव में फैली अफरा-तफरी के बीच यह खबर दिल दहलाने वाली थी कि घटना में दो मासूमों की मौत हो चुकी है।संध्या कुमारी,मात्र दस वर्ष की, अपने परिवार की इकलौती बेटी थी।राजकुमार, नौ साल का, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही जिंदगी की जंग हार गया।परिवारों के बीच रोने-बिलखने की आवाजें पूरे गांव में गूंजती रहीं।

Diarch GO

घायल महिलाएं और बच्चे हाजीपुर अस्पताल में भर्ती

हाजीपुर सदर अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। कई बच्चे और महिलाएं सड़क पर बेकाबू ट्रॉली की चपेट में आ गईं।निभा कुमारी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पीएमसीएच पटना भेजा गया है।वार्ड में घायल महिलाओं की चीखों और परिजनों की बेचैनी से माहौल बेहद दर्दनाक बना हुआ है।

देवता पूजन के बीच हुआ हादसा

दूल्हा राकेश कुमार की बारात सेंदुआरी गांव जाने वाली थी। महिला समूह देवता पूजन के लिए दूल्हे के साथ निकला था, तभी डीजे ट्रॉली को पीछे किया जा रहा था। अचानक ट्रॉली तेज गति से पीछे लुढ़क गई और जो सामने आया, वह गिरता चला गया। कोई संभल नहीं पाया और देखते ही देखते दहशत का माहौल फैल गया।

NSIT
Nsmch

विधायक और अधिकारी अस्पताल पहुंचे

घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। जानकारी मिलते ही हाजीपुर के विधायक अवधेश सिंह और स्थानीय जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से बात की और परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ लगी रही और हर कोई इस हादसे पर दुख प्रकट करता नजर आया।

प्रत्यक्षदर्शी का बयान

हादसे की चपेट में आई समस्तीपुर की लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि उस समय लोग नाच-गाना कर रहे थे। अचानक ट्रॉली पीछे खिसकी और किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। पहले एक बच्ची कुचली, फिर ट्रॉली इतनी तेज हो गई कि पीछे खड़े लोग गिरते चले गए।

ड्राइवर हादसे के बाद फरार, पुलिस ने ट्रॉली जब्त की

घटना के बाद डीजे ट्रॉली का चालक मौके से भाग निकला। सदर थाना पुलिस ने ट्रॉली को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती आशंका है कि ट्रॉली का ब्रेक लॉक नहीं था या ड्राइवर लापरवाही से उसे संचालित कर रहा था। पुलिस ड्राइवर की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

गांव में पसरा मातम, शादी का घर बना शोक स्थल

जिस घर से बारात निकलने वाली थी, वहां अब सिर्फ सिसकियाँ और मातम है। सजाए गए मंडप के बीच रोते हुए परिजन दिखाई दे रहे हैं। पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है और लोग इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे कि उत्सव के बीच ऐसी त्रासदी घट सकती है।