LATEST NEWS

  • DMCH Darbhanga Liquor Party
  • मेडिकल कॉलेज में शर्मनाक करतूत: सर्जिकल वार्ड में 3 महिला और 1 पुरुष कर्मी का वीडियो वायरल, मचा

  • Bihar News : 102 साल पुरानी रामलीला परंपरा के सुचारू आयोजन के लिए विश्वामित्र सेना ने की पहल, जिलाधिकारी से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
  • Bihar News : 102 साल पुरानी रामलीला परंपरा के सुचारू आयोजन के लिए विश्वामित्र सेना ने की पहल,

  • Gopalganj Cylinder Blast
  • गोपालगंज में बड़ा हादसा: गैस सिलेंडर फटने से 17 लोग झुलसे, दो की स्थिति गंभीर होने पर गोरखपुर

  • हाजीपुर में भीषण नाव हादसा: राघोपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 15-20 लोग थे सवार, कई बच्चो कि मौत कि ख़बर
  • हाजीपुर में भीषण नाव हादसा: राघोपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 15-20 लोग थे सवार, कई बच्चो

  • Bihar News : 'काम लिया है तो पैसा देना ही होगा', अनुबंध खत्म होने के बाद भी काम कराने पर पटना हाईकोर्ट ने की सख्त टिप्पणी
  • Bihar News : 'काम लिया है तो पैसा देना ही होगा', अनुबंध खत्म होने के बाद भी काम

Siwan Crime: दबंगई का खौफनाक खेल! दुकान में घुसकर महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दोनों हाथ टूटे; लाखों की लूट का आरोप

Siwan Crime: सिवान के मदारपुर गांव में किराना दुकान में तोड़फोड़, मारपीट और लूट का आरोप लगा है। महिला ने 10 लोगों के खिलाफ शिकायत FIR। दोनों हाथ टूटने का दावा किया है।

Siwan Crime

Siwan Crime: लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में एक किराना दुकान में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट और लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में एक महिला के दोनों हाथ टूटने का आरोप है। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी ननद को भी बुरी तरह पीटने की शिकायत की गई है। घटना से जुड़े वीडियो और तस्वीरें भी सामने आए हैं, जिनमें महिलाओं के साथ मारपीट और उनके शरीर पर लगी चोटें दिखाई दे रही हैं।

मदारपुर निवासी अफसाना खातून (43), पति इफ्तेखार हुसैन ने लकड़ी नवीगंज थाने किए गए FIR में गांव के शाहिद अली (35), मजीद अली (32) समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। FIR के मुताबिक, सभी लोग हथियार और लाठी-डंडे से लैस होकर उनकी किराना दुकान पर पहुंचे और वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी। अफसाना खातून का आरोप है कि जब उन्होंने दुकान में तोड़फोड़ और लूटपाट का विरोध किया तो आरोपितों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। लाठी से हमला किए जाने के कारण उनके दोनों हाथ टूटने का दावा आवेदन में किया गया है। महिला के शोर मचाने पर उनकी ननद अजमेरी खातून, पति इरशाद अहमद उन्हें बचाने पहुंचीं, लेकिन आरोप है कि उनके साथ भी सभी लोगों ने बुरी तरह मारपीट की।

Diarch GO

तीन लाख रुपये लूटने का आरोप

पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि किराना दुकान की बिक्री से प्राप्त रकम के अलावा मकान की छत ढलवाने के लिए जमीन बेचकर तीन लाख रुपये रखे गए थे। आरोप है कि हमलावरों ने दुकान में रखे ये रुपये भी लूट लिए। इसके अलावा अजमेरी खातून के दोनों कानों से सोने के झुमके निकाल लेने का भी आरोप लगाया गया है। आवेदन में झुमकों की कीमत करीब 1.60 लाख रुपये बताई गई है।

वीडियो और तस्वीरों में दिखी मारपीट

घटना के बाद सामने आए वीडियो और तस्वीरों में महिलाओं के साथ हुई मारपीट और उनके शरीर पर लगी चोटों के निशान दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने इन वीडियो और तस्वीरों को पुलिस के समक्ष साक्ष्य के तौर पर प्रस्तुत करने की बात कही है। तस्वीरों और वीडियो में दिखाई दे रही चोटों की वास्तविक चिकित्सकीय स्थिति मेडिकल जांच और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

NSIT
Nsmch

10 लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

पीड़िता की ओर से थाने मे दिए गए आवेदन में कुल 10 लोगों के नाम होने की बात कही गई है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि सभी लोग एक साथ हथियार और लाठी-डंडे लेकर पहुंचे थे और दुकान में तोड़फोड़ के बाद महिलाओं के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद गांव में भी इस मामले को लेकर चर्चा तेज है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सिवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट