LATEST NEWS

  • Tirhut Graduate Poll
  • Tirhut Graduate Poll: तिरहुत स्नातक चुनाव में वंशीधर ब्रजवासी 3427 वोटों से आगे, पढ़िए अब तक के मतों

  • Patna Teacher MLC Poll RJD Sanjeev Kumar Defeats BJP Yadav
  • Patna Teacher MLC Election: पटना शिक्षक MLC सीट पर RJD की जीत की आधिकारिक घोषणा, संजीव कुमार बोले-

  • Neeraj Kumar Victory Sparks Celebrations in Nawada
  • Patna Graduate MLC Election: नीरज कुमार की जीत पर नवादा में जश्न, न्यू एरिया में जमकर आतिशबाजी और

  • Anant Singh
  • Anant Singh: अनंत सिंह बोले- अनुज सिंह को जानता तक नहीं, नीरज से नाराजगी में मांगा था वोट

  • MLC Election Results BJP Gains in UP Bihar Sees Mixed Wins
  • MLC Election Results 2026: MLC चुनाव के नतीजे- यूपी में भाजपा का दबदबा, बिहार की चारों शिक्षक सीटों

वैशाली में सरेराह दुस्साहस: प्रेम प्रसंग में युवक के सिर में उतारी गोली, दनादन फायरिंग से मचा हड़कंप

वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिघी पश्चिमी में शनिवार की शाम अपराधियों ने सरेराह एक युवक को अपना निशाना बनाया। बाइक सवार दो अपराधियों ने लालगंज निवासी मनीष कुमार के सिर में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

वैशाली में सरेराह दुस्साहस: प्रेम प्रसंग में युवक के सिर में

Vaishali - वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिघी पश्चिमी वार्ड संख्या तीन में शनिवार की शाम अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. हनुमान मंदिर के पास दो बाइक सवार अपराधियों ने सरेराह एक युवक के सिर में गोली मार दी. घायल युवक की पहचान लालगंज थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव निवासी उमेश ठाकुर के पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई है. गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. 

इलाज और वर्तमान स्थिति

सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से मनीष को हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया. हालांकि, ताजा जानकारी के अनुसार घायल युवक की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है. 

पुलिस जांच और प्रेम प्रसंग का एंगल

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहन जांच शुरू की. घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान पुलिस ने 7.65 एमएम पिस्टल के दो खोखे बरामद किए हैं. एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में घटना का मुख्य कारण प्रेम प्रसंग सामने आया है. पुलिस इस मामले को आपसी रंजिश और प्रेम संबंधों के विवाद से जोड़कर देख रही है. 

सीसीटीवी से पहचान और छापेमारी

पुलिस ने अपराधियों तक पहुंचने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं. पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमलावरों की पहचान कर ली गई है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है.

NSIT
Nsmch

Report Rishav kumar