LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

सड़क हादसे में भाजपा विधायक बाल-बाल बचे: NH-22 पर पिकअप ने अचानक मारा ब्रेक, गाड़ी के उड़े परखच्चे, बजट सत्र के लिए आ रहे थे पटना

सड़क हादसे में मधुबनी के राजनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुजीत कुमार पासवान बाल-बाल बच गए। काजीपुर थाना क्षेत्र के NH-22 पर हुई इस दुर्घटना में विधायक की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

सड़क हादसे में भाजपा विधायक बाल-बाल बचे: NH-22 पर पिकअप ने अ

Vaishali : वैशाली जिले के काजीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबगट्टी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 22 (NH-22) पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। मधुबनी के राजनगर से विधायक सुजीत कुमार पासवान की गाड़ी आगे चल रही पिकअप वैन से टकरा गई। हादसे के वक्त गाड़ी में विधायक समेत पांच अन्य लोग सवार थे, जो सुरक्षित बताए जा रहे हैं। 

पिकअप के अचानक ब्रेक लेने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, विधायक सुजीत कुमार पासवान मधुबनी से पटना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर धोबगट्टी के पास आगे चल रही एक पिकअप वैन ने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। रफ्तार अधिक होने के कारण विधायक की कार अनियंत्रित होकर सीधे पिकअप के पिछले हिस्से में जा घुसी। 

 विधायक सुरक्षित, चालक को आई हल्की चोट

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। विधायक के बॉडीगार्ड निरंजन कुमार ने वीडियो बयान में बताया, "हम लोग मधुबनी से पटना जा रहे थे, तभी धोबगट्टी के पास आगे चल रही पिकअप ने अचानक ब्रेक ले लिया। टक्कर के कारण कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। विधायक जी पूरी तरह सुरक्षित हैं, हालांकि चालक को मामूली चोटें आई हैं।" 

 

NSIT
Nsmch

दुर्घटना के बाद पिकअप चालक फरार

टक्कर इतनी जोरदार थी कि विधायक की गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। घटना के तुरंत बाद पिकअप चालक स्थिति को भांपते हुए वाहन लेकर मौके से फरार होने में सफल रहा। स्थानीय पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के आधार पर फरार पिकअप की पहचान करने में जुटी है। 

पटना के लिए रवाना हुए विधायक

हादसे के बाद विधायक सुजीत कुमार पासवान कुछ देर तक मौके पर ही रहे और अपनी सुरक्षा टीम के साथ स्थिति का जायजा लिया। पूरी तरह सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद वे दूसरी गाड़ी से पटना के लिए रवाना हो गए। उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने इस खबर के बाद राहत की सांस ली है। 

NH-22 पर सुरक्षा और रफ्तार का सवाल

इस घटना ने एक बार फिर नेशनल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार और अचानक ब्रेक लगाने से होने वाले हादसों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि धोबगट्टी के पास अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के बीच ऐसी टक्करें होती रहती हैं। 

काजीपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी

काजीपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने विधायक के बॉडीगार्ड और चालक का बयान दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि फरार पिकअप चालक की तलाश की जा रही है और सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज किया जाएगा।

Report - Rishav kumar