LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : गंडक नदी में स्नान के दौरान डूबने से दो किशोरों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : वैशाली में गंडक नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.......पढ़िए आगे

Bihar News : गंडक नदी में स्नान के दौरान डूबने से दो किशोरों
डूबने से दो किशोरों की मौत - फोटो : RISHABH

VAISHALI : जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तगौल घाट गंडक नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से दो किशोर की मौत हो गई। घटना रविवार की सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मुहल्ले में कोहराम मच गया। स्वजन का रोते-रोते बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन एवं आसपास के लोग गंडक नदी किनारे जुट गए। घटना की जानकारी हाजीपुर के प्रभारी सीओ अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी उदय कुमार एवं नगर थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष मोहन कुमार एवं एसडीआरएफ टीम को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही नगर के प्रभारी थाना अध्यक्ष एवं प्रभारी सीओ मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की दो टीम ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद गंडक नदी में सर्च आपरेशन चलाकर दोनों किशोर को बाहर निकाला। आनन-फानन में पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचाया, डाक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक किशोर नगर थाना के बागमली निवासी अजय राय के 12 वर्षीय पुत्र रवि कुमार एवं मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना के धरमुहा गांव निवासी वर्तमान पता कृष्ण पुरी बागमली निवासी राणा सिंह के 11 वर्षीय पुत्र अंश कुमार उर्फ भोला बताया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार अंश कुमार साइकिल से गेहूं पिसाने के लिए घर से निकला था। गेहूं मील में रखकर वह रवि कुमार के साथ तगौल घाट गंडक नदी किनारे गया। वहां गंडक नदी में नहाने के दौरान दोनों डूब गया। मौके पर गंडक नदी में स्नान कर रही महिलाओं ने शोर शराबा किया। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने गंडक नदी किनारे दोनों किशोर का रखा चप्पल एवं नदी में रखा साइकिल की तस्वीर खींच कर इंटरनेट मीडिया पर शेयर कर दिया। चप्पल और साइकिल की तस्वीर देखकर रवि कुमार के स्वजन गंडक नदी किनारे पहुंच गये। उसके बाद अंश कुमार के स्वजन पहुंच गए। घटना की जानकारी पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने घंटों नदी में सर्च आपरेशन चला कर दोनों किशोर को बाहर निकाला। सदर अस्पताल में डाक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। नगर थाना की पुलिस पदाधिकारी ने कागजी कार्रवाई पूरी कर दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद स्वजन शव लेकर गांव चले गए।

जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की निवासी राणा सिंह की पत्नी बच्चों की पढ़ाई के लिए कृष्णा पुरी बागमली में किराए के मकान लेकर पिछले कई सालों से रहती है। राणा सिंह के पुत्र अंश कुमार उर्फ भोला कुमार रविवार की सुबह करीब 10 बजे अपने घर से आटा मील में गेहूं लेकर पिसाने के लिए निकला था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। वह घर का इकलौता पुत्र था। दो भाई बहन में वह बड़ा था। मिली जानकारी के अनुसार गंडक नदी में स्नान करने के दौरान दो किशोर डूब गया। मौके पर मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया। एक व्यक्ति ने गंडक नदी किनारे रखा दोनों किशोर के चप्पल एवं गंडक नदी में साइकिल की तस्वीर खींच कर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। उसके बाद स्वजन गंडक नदी किनारे पहुंच गये। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सोनपुर की तरफ से एक नाविक आया और नाव पर साइकिल लोड कर चला गया।

इस संबंध में नगर थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि गंडक नदी में दो किशोर के डूबने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली गई। घटना की जानकारी एसडीआरएफ टीम को दी गई। टीम मौके पर पहुंचकर गंडक नदी में घंटों सर्च ऑपरेशन चलाकर दोनों किशोर को बाहर निकाला। उसके बाद सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने दोनों को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

NSIT
Nsmch

ऋषभ की रिपोर्ट