LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा : मौके पर मौत, मुआवजे को लेकर सड़क जाम

बिहार मे रफ्तार का कहर थमने का नाम नही ले रहा। सड़क दुर्घटना में मौत की खबर मिलना आम बात हो गई है। ताजा मामला वैशाली जिले से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार ने एक 22 वर्षीय युवक की जान ले ली.......

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा : मौके पर मौत, मुआ
वैशाली में रफ्तार का कहर- फोटो : रिषभ कुमार

Vaishali : जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनपुर चौक पर बुधवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार 22 वर्षीय युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान हरपुर गोपाल गांव निवासी विष्णु पंडित के पुत्र विकास कुमार के रूप में की गई है।

घर लौटने के दौरान काल बना बेकाबू ट्रैक्टर

घटना के संबंध में बताया जाता है कि विकास कुमार जदुआ से अपनी बाइक पर सवार होकर अपने घर हरपुर गोपाल लौट रहा था। जैसे ही वह कंचनपुर चौक के पास पहुंचा, तभी एक बेकाबू ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। हादसे की खबर मिलते ही बिदुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया।

मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने किया सिक्सलेन जाम

वहीं गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव परिजनों को सौंपा गया, तो आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सिक्सलेन पुल के पास मथुरा में सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लगभग दो घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन और सड़क जाम के कारण आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई और गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं।

पुलिस के आश्वासन के बाद खुला जाम, परिजनों में कोहराम

सड़क जाम की सूचना मिलते ही बिदुपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर उचित प्रशासनिक कार्रवाई व मुआवजे का आश्वासन देकर जाम हटवाया। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि विकास अविवाहित था। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर की तलाश और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

NSIT
Nsmch

स्वच्छ और सुरक्षित यातायात का संदेश

स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र के वाहन चालकों से अपील की है कि वे ग्रामीण एवं व्यस्त चौक-चौराहों पर वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण रखें। सड़कों पर तेज गति और लापरवाही के कारण रोज निर्दोष लोगों की जान जा रही है, जिस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस जल्द ही ऐसे अनियंत्रित वाहनों के खिलाफ अभियान चलाएगी।

रिषभ की रिपोर्ट