LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर, सिस्टम की लापरवाही, नाइट ड्यूटी से लौट रहे युवक को हाइवा ने रौंदा, सड़क जाम से एंबुलेंस भी लौटी

Bihar Road Accident: बिहार में एक बार फिर बेलगाम रफ्तार और सरकारी लापरवाही ने एक नौजवान की जिंदगी छीन ली। ...

Speeding Havoc Youth Killed by Hyva
बिहार में रफ्तार का कहर- फोटो : reporter

Bihar Road Accident: बिहार में एक बार फिर बेलगाम रफ्तार और सरकारी लापरवाही ने एक नौजवान की जिंदगी छीन ली। वैशाली में नाइट ड्यूटी कर घर लौट रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार हाइवा ने कुचल दिया। टक्कर इतनी खौफनाक थी कि हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 फीट नीचे उतरते हुए एक चाय की दुकान में जा घुसा। गनीमत रही कि दुकान पर बैठे आधा दर्जन लोग वक्त रहते जान बचाकर भाग निकले, वरना हादसा और भी खूनी हो सकता था।

इस दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय संजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक संजीत कुमार, प्रमोद सिंह के पुत्र थे और हाजीपुर स्थित चोकर मिल में नाइट ड्यूटी कर बाइक से अकेले अपने घर लौट रहे थे। हादसा मधुरापुर महिला दूध सेंटर से आगे मोड़ के पास हुआ, जहां पहले से ही सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन निर्माण एजेंसी की लापरवाही ने इस मोड़ को मौत का जाल बना दिया था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाजीपुर की ओर से महनार जा रही बालू लदी हाइवा ने पहले बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी और फिर संतुलन खोते हुए चाय दुकान में घुस गई। दुकान पूरी तरह तबाह हो गई, बाहर खड़ी साइकिलें, मोटरसाइकिलें और कुर्सियां भी हाइवा की चपेट में आ गईं। पुलिस ने मौके से हाइवा चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया है।

घटना के बाद इलाके में गुस्से का लावा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने मधुरापुर महिला दूध सेंटर के पास हाजीपुर–महनार सड़क को जाम कर दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालात इतने बदतर हो गए कि प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को लेकर जा रही एंबुलेंस और महनार सीएचसी से सदर अस्पताल जा रही इमरजेंसी एंबुलेंस को भी लौटना पड़ा। जान बचाने के रास्ते बंद हो गए और मरीजों को वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ा।

NSIT
Nsmch

स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण के संवेदक पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि निर्माण कार्य के बावजूद न तो चेतावनी बोर्ड लगाया गया है और न ही डायवर्सन की व्यवस्था की गई है। यही लापरवाही लगातार हादसों को दावत दे रही है।

सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना अध्यक्ष रवि प्रकाश और सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराने में जुटे रहे। लेकिन सवाल अब भी कायम है क्या एक और लाश गिरने के बाद ही सिस्टम जागेगा, या यूं ही रफ्तार, रेत और लापरवाही गरीबों की जान लेती रहेगी?

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार