LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

हाजीपुर में सनसनी: लापता ट्रक चालक का रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

वैशाली जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां दो दिनों से लापता 24 वर्षीय युवक की रेलवे ट्रैक के पास से लाश बरामद की गई है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है......

हाजीपुर में सनसनी: लापता ट्रक चालक का रेलवे ट्रैक के पास मिल
दो दिन से लापता युवक की मिली लाश- फोटो : रिषभ कुमार

Vaishali : जिला मुख्यालय हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तगौल रेलवे ट्रैक के पास से पुलिस ने एक व्यक्ति का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद किया है। मृतक की पहचान पातेपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर डुमरा निवासी स्वर्गीय रामप्रवेश राय के 24 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र कुमार राय के रूप में की गई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मालिक को रुपए देने के लिए घर से निकला था मृतक

परिजनों और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र कुमार राय पेशे से एक ट्रक चालक थे और गिट्टी-बालू ढोने का काम करते थे। बीते रविवार को वह अपने घर पर ट्रक खड़ा करने के बाद अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से हाजीपुर स्थित अपने ट्रक मालिक को करीब 40 से 50 हजार रुपये देने के लिए निकले थे। लेकिन वह रास्ते से ही रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए, जिसके बाद से घरवाले उनकी काफी खोजबीन कर रहे थे।

स्कूल के पास मिली थी लावारिस बुलेट

वीरेंद्र के लापता होने के बाद रविवार को ही गांव के मिडिल स्कूल के पास उनकी बुलेट मोटरसाइकिल लावारिस हालत में बरामद हुई थी, जिससे अनहोनी की आशंका और गहरा गई थी। इसके बाद मंगलवार की सुबह नगर थाना पुलिस को तगौल रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात शव होने की सूचना मिली। जब पुलिस ने शव की शिनाख्त की, तो वह वीरेंद्र कुमार राय का निकला, जिसके बाद तुरंत उनके परिवार वालों को सूचित किया गया।

NSIT
Nsmch

मारपीट कर हत्या करने का आरोप

घटना की सूचना पाकर सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के दोस्त रंजीत कुमार राय और परिजनों ने आरोप लगाया है कि वीरेंद्र की बेरहमी से मारपीट कर हत्या की गई है। उनका कहना है कि शव की स्थिति को देखने से साफ तौर पर प्रतीत होता है कि यह सामान्य मौत या हादसा नहीं है, बल्कि अपराधियों ने रुपयों के लालच में या किसी रंजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया है और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आवेदन का इंतजार

मामले के संबंध में नगर थाना अध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि सुबह युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों द्वारा हत्या का आरोप लगाया जा रहा है, जिसकी हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिजनों की तरफ से लिखित आवेदन प्राप्त होते ही मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी जाएगी।

रिषभ की रिपोर्ट