LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Bihar Politics: लालू यादव की तस्वीर का 251 किलो दूध से अभिषेक, RJD नेता ने बताया कलयुग का अवतार

Bihar Politics: आरजेडी नेता ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तस्वीर का 251 किलो दूध से अभिषेक कर सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी...

Lalu Yadav
लालू यादव की तस्वीर का अभिषेक- फोटो : reporter

Vaishali: जिले के भगवानपुर में रविवार सुबह आरजेडी नेता और समाजसेवी केदार प्रसाद यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तस्वीर का 251 किलो दूध से अभिषेक कर सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी। पंडित अभय आचार्य की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में लालू यादव की तस्वीर के सामने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई।

केदार प्रसाद यादव ने लालू प्रसाद यादव को कलयुग का अवतार और भगवान का रूप बताते हुए उनकी पूजा की। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने गरीबों और वंचितों की आवाज को मजबूती दी और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष किया। इसी वजह से उनके समर्थक उन्हें सम्मान और आस्था की नजर से देखते हैं।

आरजेडी नेता ने लालू यादव की तुलना भगवान कृष्ण से करते हुए कहा कि जिस तरह भगवान कृष्ण ने कंस का वध कर लोगों को अत्याचार से मुक्ति दिलाई थी, उसी तरह लालू प्रसाद यादव ने गरीबों के हक की लड़ाई लड़कर उनके अधिकारों की आवाज बुलंद की।कार्यक्रम में लालू यादव की तस्वीर को फूल-माला से सजाया गया और मंत्रोच्चार के बीच दूधाभिषेक किया गया। इस दौरान समर्थकों ने अपनी राजनीतिक निष्ठा और श्रद्धा का प्रदर्शन किया। केदार प्रसाद यादव ने कहा कि उनके लिए लालू यादव केवल एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि भगवान के समान हैं, इसलिए उन्होंने पूरी आस्था के साथ तस्वीर का अभिषेक किया।

भगवानपुर में लालू यादव के समर्थकों की ओर से इस तरह के आयोजन पहले भी किए जाते रहे हैं। हालांकि, राजनीतिक शख्सियत की तस्वीर का इस तरह धार्मिक अनुष्ठान के जरिए पूजन किया जाना एक बार फिर बिहार की सियासत में व्यक्तिपूजा और राजनीतिक आस्था की बहस को हवा दे सकता है।कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद यह आयोजन स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। आरजेडी समर्थकों के लिए यह जहां श्रद्धा और सम्मान का प्रदर्शन है, वहीं विपक्षी दल इसे राजनीतिक व्यक्तित्व के महिमामंडन के तौर पर देख सकते हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार