LATEST NEWS

  • गयाजी में हुई बड़ी डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा: चार अपराधियों को किया गिरफ्तार, सोना-चांदी और दो बाइक बरामद
  • गयाजी में हुई बड़ी डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा: चार अपराधियों को किया गिरफ्तार, सोना-चांदी और

  • Patna robbery plan foiled 5 armed criminals arrested
  • पटना में STF की बड़ी कार्रवाई: लूट की योजना बनाते हथियारबंद 5 बदमाश गिरफ्तार,लूटपाट की बड़ी साजिश नाकाम

  • दुर्गा पूजा पंडाल के पास मामूली विवाद में युवक को मारी गोली, मचा हड़कंप
  • दुर्गा पूजा पंडाल के पास मामूली विवाद में युवक को मारी गोली, मचा हड़कंप

  • Samrat Choudhary in sahyog shivir
  • सीएम सम्राट का सभी डीएम को आदेश, 31 मार्च की डेडलाइन तय, सहयोग शिविर में किया 101 मामलों

  • Jantar Mantar History
  • 1742 में बना जंतर-मंतर कैसे बना देश का सबसे बड़ा प्रदर्शन स्थल, यहाँ हुए भारत में इतिहास बदलने

वैशाली में बीच सड़क पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 3 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार

वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र स्थित साइन चौक पर दिन-दहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। हालांकि इस मामले मे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 3 घंटे के अंदर आरोपी को धर दबोचा है....

वैशाली में बीच सड़क पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने त्वरित का
वैशाली में बीच सड़क पर ताबड़तोड़ फायरिंग- फोटो : रिषभ कुमार

Vaishali : जिले के बेलसर थाना क्षेत्र स्थित साइन चौक पर रविवार को बीच सड़क पर सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। दिनदहाड़े हुई इस अचानक फायरिंग के बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही बेलसर थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। 


ग्रामीण एसपी और एसडीपीओ ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, तीन खोखे किए गए बरामद

घटना की सूचना मिलने पर मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी सोनू कुमार राय और एसडीपीओ गोपाल मंडल भी तुरंत मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया और वहां मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कड़े निर्देश दिए। इस जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से तीन खाली खोखे भी बरामद किए। 


पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, महज तीन घंटे में आरोपी शिकंजे में

Diarch GO

वरिष्ठ अधिकारियों के सख्त निर्देश मिलने के बाद पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए संभावित ठिठानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस की इस तेज और मुस्तैद कार्रवाई का परिणाम यह रहा कि घटना के महज तीन घंटे के भीतर ही फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है और इस सनसनीखेज फायरिंग के पीछे की असली वजह का पता लगाने में जुटी हुई है। 


स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस, पुलिस कर रही है आगे की कानूनी कार्रवाई

दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई और कम समय में आरोपी की गिरफ्तारी से इलाके के आम लोगों ने चैन की सांस ली है। पुलिस इस मामले में आगे की सभी आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई पूरी कर रही है। 

NSIT
Nsmch

रिषभ की रिपोर्ट