LATEST NEWS

  • Disabled Student Alleges Bribe Harassment at Muzaffarpur BRBA University
  • Bihar news: यूनिवर्सिटी के बाबुओं की बेशर्मी और भ्रष्टाचार का नंगा नाच, इंसाफ बिका है, इंसानियत मरी

  • Bihar Health News
  • Bihar Health News:बिहार में घर घर पहुंचने लगी स्वास्थ्य सेवा, माताओं और बच्चों की सुरक्षा का कवच

  • Bihar Crime: अपराधियों का खूनी तांडव, 24 घंटे में दो हत्याओं से दहला आरा, दशहरा मेला घूमने आए  युवक को गोलियों से भूना, इलाके में दहशत
  • Bihar Crime: अपराधियों का खूनी तांडव, 24 घंटे में दो हत्याओं से दहला आरा, दशहरा मेला घूमने आए

  • Patna Police Bust Smack Syndicate
  • Patna Crime News: पटना में स्मैक का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, रोजाना लाखों का नशे का कारोबार, ग्राहक बनकर

  • Samrat Choudhary Meets Prakriti Hi Prabhu Hai Cycling Team
  • नीतीश कुमार और सुशील मोदी का नाम लेकर सीएम सम्राट ने बिहार के बदलाव की बताई हकीकत, 'प्रकृति

वैशाली में बेखौफ अपराधियों का तांडव: मवेशी खरीदने जा रहे युवक के साथ लूटपाट, विरोध करने पर मारी गोली

वैशाली जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। वहीं विरोध करने पर युवक को गोली मार दी है। घटना में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है...

वैशाली में बेखौफ अपराधियों का तांडव: मवेशी खरीदने जा रहे युव
वैशाली में बेखौफ अपराधियों का तांडव- फोटो : रिषभ कुमार

Vaishali : जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। लालगंज-वैशाली मुख्य मार्ग स्थित लंगड़ी पाकर सब्जी मंडी के आगे बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलीबारी और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।

गाय-भैंस खरीदने जा रहे युवक को बदमाशों ने पैर में मारी गोली

Diarch GO

घायल युवक की पहचान हरौली गांव निवासी मोहन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मोहन मवेशी खरीदने के लिए घर से नकद राशि लेकर निकला था। इसी बीच रास्ते में बदमाशों ने उसे घेर लिया और पैसों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। मोहन द्वारा डटकर विरोध किए जाने पर अपराधियों ने उसके पैर में गोली मार दी और हथियार के बल पर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

घायल अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच और संदिग्धों की पहचान में जुटी

NSIT
Nsmch

घटना की सूचना मिलते ही लालगंज थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। घायल मोहन को स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर अपराधियों की शिनाख्त और गिरफ्तारी में जुट गई है।

एसडीपीओ गोपाल मंडल ने की फायरिंग की पुष्टि, लूट की राशि पर संशय

मामले को लेकर लालगंज सदर-2 एसडीपीओ गोपाल मंडल ने फायरिंग की घटना की आधिकारिक पुष्टि की है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि कुल कितने रुपये की लूट हुई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है और पुलिस हर पहलू की सूक्ष्मता से जांच कर रही है। आधिकारिक जांच पूरी होने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।

इलाके में बढ़ा जन आक्रोश, पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

दिनदहाड़े मुख्य सड़क पर हुई इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में पुलिसिया गश्त और कानून-व्यवस्था को लेकर गहरा असंतोष है। ग्रामीणों का कहना है कि व्यस्त रास्तों पर पुलिस बल की शिथिलता के कारण अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और इलाके में गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

रिषभ की रिपोर्ट