LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

राघोपुर नाव हादसा: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान रामपुर पहुंचकर पीड़ितों को बंधाया ढाढ़स, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सीधे राघोपुर के रामपुर पहुंचे। वहां उन्होंने नाव हादसे में जान गंवाने वाले सभी मासूम बच्चों के शोकाकुल परिवारजनों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं.....

राघोपुर नाव हादसा: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान रामपुर पहुंच
नाव हादसे के पीड़ित परिवार से मिले केन्द्रीय मंत्री चिराग- फोटो : रिषभ कुमार

Vaishali : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के संसदीय क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर दियारा के रामपुर में बीती रात हुए एक दर्दनाक नाव हादसे में 13 मासूम बच्चों की मौत की खबर ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है।


घटनास्थल पर पहुंचे चिराग पासवान, शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई गहरी संवेदना

घटना की सूचना मिलते ही आज केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सीधे राघोपुर के रामपुर पहुंचे। वहां उन्होंने नाव हादसे में जान गंवाने वाले सभी मासूम बच्चों के शोकाकुल परिवारजनों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की, अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दुखी परिजनों को ढाढ़स बंधाया।


कैबिनेट बैठक छोड़कर पहुंचे केंद्रीय मंत्री, पीएम मोदी को भी दी घटना की जानकारी

मीडिया से बातचती के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि यह ऐसी हृदयविदारक घटना है जिस पर यकीन करना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि कल देर रात जैसे ही उन्हें इस घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संज्ञान में भी यह विषय लाया, जिन्होंने इस पर गहरा दुख प्रकट किया है। आज की कैबिनेट बैठक को छोड़कर वह विशेष रूप से पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे हैं।


प्रशासनिक लापरवाही पर सख्त तेवर, दोषी अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

घटना को बड़ी लापरवाही करार देते हुए केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि जो भी इस हादसे के लिए दोषी होगा, उसके खिलाफ बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के सबूत मिलने पर बिहार सरकार और मुख्यमंत्री के संज्ञान में मामला लाकर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


राहत और मुआवजे की घोषणा, स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की रही भारी मौजूदगी

NSIT
Nsmch

इस दौरान पीड़ित परिवारों के लिए उचित मुआवजे की भी घोषणा की गई है। इस दुखद मौके पर बिहार सरकार के पीएचडी मंत्री संजय सिंह, गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान, विधान परिषद सदस्य अशरफ अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक, पूर्व विधायक सतीश राय सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

रिषभ की रिपोर्ट