LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Bihar News: वैशाली के इतने अपराधियों की जब्त होगी संपत्ति, गृह मंत्र सम्राट चौधरी के आदेश के बाद एक्शन में पुलिस

Bihar News: बिहार के वैशाली से बड़ी खबर सामने आ रही है। वैशाली एसपी ने बताया है कि जिले के कुख्यात अपराधियों की संपत्ति जब्त की जाएगी। कई अपराधियों के लिए कोर्ट में प्रस्ताव भी भेज दिया गया है।

वैशाली एसपी
अपराधियों की जब्त होगी संपत्ति - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन के बाद गृह मंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत आपराधिक मामलों में शामिल अपराधियों की अवैध संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। वैशाली पुलिस ने जिले के 26 कुख्यात अपराधियों की पहचान कर उनकी अवैध संपत्तियों की सूची तैयार कर ली है। इनमें खनन, रंगदारी और अन्य गंभीर मामलों में दर्ज FIR वाले आरोपी शामिल हैं।

9 अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त 

प्रभारी वैशाली एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि 26 आरोपियों में से 9 अपराधियों की संपत्ति जब्ती का प्रस्ताव न्यायालय को भेज दिया गया है। इसके अलावा एक अपराधी की संपत्ति गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र में पहले ही जब्त की जा चुकी है। एसपी ने कहा कि वैशाली पुलिस लगातार अपराधियों की अवैध संपत्ति की जांच कर रही है और यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

अधिकारियों को दिए निर्देश

एसपी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों और सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि ऐसे अपराधियों की जानकारी जुटाई जाए जिनके पास आय से अधिक संपत्ति है। जिन पर संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं और लंबे समय से लंबित हैं। अपराध करके अवैध संपत्ति अर्जित करने वालों को भी सूची में शामिल किया जाए।

सम्राट के आदेश के बाद एक्शन 

पुलिस प्रशासन का कहना है कि वैशाली जिले में अपराधियों की जड़ें काटने के लिए यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी और आने वाले दिनों में और भी नाम सूची में जोड़े जा सकते हैं। बता दें कि सम्राट चौधरी के आदेश के बाद से ही अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी है। सम्राट चौधरी ने गृह विभाग का कार्यभार संभालते ही कहा था कि भू-माफिया-बालू माफिया और कुख्यात अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

NSIT
Nsmch