LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News : वैशाली में ऑपरेशन मुस्कान से दो सौ लोगों के चेहरे पर दिखी ख़ुशी, पुलिस ने लौटाए 50 लाख रूपये के चोरी और गुम हुए मोबाइल

Bihar News : वैशाली में ऑपरेशन मुस्कान की वजह से दो सौ लोगों के चेहरे पर ख़ुशी लौट गयी. पुलिस ने दो सौ लोगों के खोये और चोरी गए मोबाइल वापस किये.......पढ़िए आगे

Bihar News : वैशाली में ऑपरेशन मुस्कान से दो सौ लोगों के चेह
ऑपरेशन मुस्कान की सौगात - फोटो : SOCIAL MEDIA

VAISHALI : वैशाली पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' अभियान के तहत 200 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। वैशाली के पुलिस अधीक्षक ने स्वयं अपने हाथों से इन मोबाइलों को उनके मालिकों को सौंपा। बता दें की 'ऑपरेशन मुस्कान' अभियान बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के निर्देश पर लगातार चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य गुम हुए या चोरी हुए मोबाइलों को बरामद कर उनके असली मालिकों तक पहुंचाना है।

इस अभियान के तहत, जिला आसूचना इकाई और प्रत्येक थाने में तकनीकी टीमें (Tech Team) गठित की गई हैं। ये टीमें CEIR पोर्टल का उपयोग कर मोबाइल फोन बरामद करने का कार्य करती हैं। इस नवीनतम बरामदगी के साथ, वैशाली पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत अब तक कुल 1163 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। 

इन सभी मोबाइलों को उनके वास्तविक धारकों को सफलतापूर्वक लौटाया जा चुका है। सर्वाधिक मोबाइल फोन बरामद करने वाले थानों और उनकी तकनीकी टीमों को वैशाली पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया जा रहा है। 

इनमें महुआ थाना (35 मोबाइल, पु०अ०नि० विवेक कुमार), बिदुपुर थाना (33 मोबाइल, पु०अ०नि० रचना तिवारी), तिसिऔता थाना (17 मोबाइल, पु०अ०नि० मनोज कुमार), भगवानपुर थाना (15 मोबाइल, पु०अ०नि० अवधेश कुमार) और राजापाकर थाना (14 मोबाइल, पु०अ०नि० संदीप कुमार) शामिल हैं।

NSIT
Nsmch

ऋषभ की रिपोर्ट