LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar accident: नाइट गार्ड की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिजन और इलाके में शोक की लहर

Bihar accident: एक दुखद सड़क हादसा सामने आया, जिसमें फैक्ट्री में नाइट ड्यूटी करने जा रहे अरुण सूर्या की मौके पर ही मौत हो गई।

Night guard dies tragically in a road accident
नाइट गार्ड की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत- फोटो : reporter

Bihar accident: एक दुखद सड़क हादसा सामने आया, जिसमें फैक्ट्री में नाइट ड्यूटी करने जा रहे अरुण सूर्या की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अरुण सूर्या, पच्छी टोला (पच्छी ओर) निवासी मुंशी दास के पुत्र थे। वैशाली जिले के लालगंज नगर परिषद क्षेत्र में बुधवार की देर रात की घटना है।

जानकारी के अनुसार, अरुण सूर्या रोज की तरह फैक्ट्री में नाइट ड्यूटी करने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी जान चली गई। हादसे के तुरंत बाद वाहन चालक फरार हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक के पास से मिले आइकार्ड के आधार पर उसकी पहचान की गई। घटना की खबर मिलते ही अरुण के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्हें देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे इलाके में शोक का माहौल फैल गया। बताया जा रहा है कि मृतक के दो बेटियाँ और एक बेटा हैं, और सभी अभी अविवाहित हैं।

पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हादसे में शामिल वाहन की पहचान की जा सके।

NSIT
Nsmch

इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोग सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खिलाफ नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएँ, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार