LATEST NEWS

  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल
  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

हाजीपुर बहन के घर राखी बंधवाने पहुंचे नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव, भाई-बहन के रिश्ते को बताया अनमोल और खास

नागालैंड के राज्यपाल के रूप में बड़ी जिम्मेदारी संभालने के बाद भी नंद किशोर यादव रक्षा बंधन के मौके पर अपनी बहन के हाजीपुर स्थित घर पहुंचे, जहां उन्होंने बहन से राखी बंधवा उन्हे हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उपहार देकर उनके प्रति स्नेह जताया...

हाजीपुर बहन के घर राखी बंधवाने पहुंचे नागालैंड के राज्यपाल न
बहन के घर राखी बंधवाने पहुंचे नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव- फोटो : रिषभ कुमार

Vaishali : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव अपनी बहन के घर हाजीपुर पहुंचे। संवैधानिक पद की गरिमा और व्यस्तताओं के बावजूद उन्होंने त्यौहार के इस खास दिन को अपने परिवार के साथ मनाने को प्राथमिकता दी। उनके हाजीपुर आगमन को लेकर स्थानीय लोगों और परिजनों में काफी उत्सुकता देखने को मिली।

राज्यपाल बनने के बाद भी निभाई पारिवारिक परंपरा 

नागालैंड के राज्यपाल के रूप में बड़ी जिम्मेदारी संभालने के बाद भी नंद किशोर यादव ने भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते की परंपरा को पूरी निष्ठा से निभाया। उन्होंने यह संदेश दिया कि पद और जिम्मेदारियां चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हों, भारतीय संस्कृति में पारिवारिक रिश्तों, स्नेह और त्योहारों का स्थान सदैव सर्वोपरि रहता है।

बहन ने विधि-विधान से बांधी राखी 

राज्यपाल के घर पहुंचते ही उनकी बहन ने पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका स्वागत किया। बहन ने अपने भाई के माथे पर तिलक लगाया, आरती उतारी और स्नेहपूर्वक उनकी कलाई पर पवित्र रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान बहन ने ईश्वर से अपने भाई की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की।

परिवार में छाया खुशी और उत्साह का माहौल 

राज्यपाल के आगमन और रक्षाबंधन उत्सव को लेकर परिवार के सभी सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। संवैधानिक पद पर आसीन होने के बाद परिवार के बीच पहुंचे नंद किशोर यादव से मिलकर स्वजन बेहद प्रसन्न नजर आए। इस दौरान घर में हंसी-खुशी और आत्मीयता से भरा माहौल बना रहा।

NSIT
Nsmch

भाई-बहन के रिश्ते को बताया अनमोल और खास 

इस अवसर पर राज्यपाल नंद किशोर यादव ने अपनी बहन को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उपहार देकर उनके प्रति स्नेह जताया। उन्होंने भाई-बहन के इस पावन बंधन को जीवन का सबसे अनमोल और खास रिश्ता बताया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार भारतीय संस्कृति के उच्च आदर्शों और अटूट पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक है।

रिषभ की रिपोर्ट