LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

वैशाली में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, दो युवकों पर लगा आरोप

वैशाली जिले से एक शर्मनाक खबर सामने आई है, जहां एक नाबालिग बच्ची का अपरहरण कर दुष्कर्म किया गया है। घटना को अंजाम दिये जाने का आरोप दो युवकों पर लगा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है....

वैशाली में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, दो युवकों पर लगा आर
वैशाली में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म- फोटो : रिषभ कुमार

Vaishali : जिले के महनार थाना क्षेत्र स्थित एक गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दूध लेने घर से बाहर निकली एक नाबालिग लड़की अचानक लापता हो गई। परिजनों के अनुसार, जब पीड़िता काफी देर तक वापस नहीं लौटी, तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की। अनहोनी की आशंका को देखते हुए परिजनों ने तुरंत स्थानीय महनार थाना पुलिस को मामले की सूचना दी।

झाड़ियों में बेहोश मिली पीड़िता, पुलिस ने कराया हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती

सूचना मिलते ही महनार थाना पुलिस हरकत में आई और परिजनों की मौजूदगी में इलाके में तलाशी अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद लड़की को घर से कुछ ही दूरी पर अत्यंत गंभीर और बेहोशी की हालत में बरामद किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को तत्काल मेडिकल जांच और इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।

पीड़िता का बयान: गांव के ही दो युवकों ने किया अगवा और दुष्कर्म

होश में आने के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों और पुलिस के सामने आपबीती सुनाई। उसने बताया कि गांव के ही दो युवकों ने उसे जबरन अगवा कर लिया था और उसके साथ गलत काम (दुष्कर्म) किया। पीड़िता के इस बयान के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

NSIT
Nsmch

एसडीपीओ का बयान: एक आरोपी से पहले से थी बातचीत, हर पहलू की हो रही जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए महनार एसडीपीओ (SDPO) ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि जिन दो युवकों पर आरोप लगा है, उनमें से एक के साथ पीड़िता की पहले से बातचीत होती थी। हालांकि, पुलिस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर एक बिंदु पर गहराई से छानबीन कर रही है ताकि सच सामने आ सके।

पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट और लिखित आवेदन का इंतजार, छापेमारी जारी

फिलहाल पुलिस परिजनों द्वारा दिए जाने वाले लिखित आवेदन और हाजीपुर सदर अस्पताल से आने वाली मेडिकल जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। महनार पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट और आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, नामजद दोनों आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

रिषभ की रिपोर्ट