LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

प्रेमी संग आम के बगीचे में पकड़ाई शादीशुदा महिला, दो साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चे भी, अब इंस्टाग्राम वाले यार संग बिताएगी जीवन

दो साल पहले जिस महिला की शादी हुई उसका इंस्टाग्राम पर एक अन्य युवक संग प्रेम परवान चढ़ा और दोनों को लोगों ने आम के बगीचे में कथित रूप से आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया .

woman caught with lover in Vaishali
woman caught with lover in Vaishali - फोटो : news4nation

Bihar News :  प्रेम प्रसंग का एक अजीब मामला वैशाली के पातेपुर में उजागर हुआ जब एक महिला को उसके इंस्टाग्राम प्रेमी के साथ आम के बगीचे में पकड़ा गया। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ने के बाद नगर पंचायत के छपकी पोखर स्थित एक मंदिर में उनकी शादी करवा दी। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला पहले से विवाहित है और दो बच्चों की माँ है। जानकारी के अनुसार, महिला और उसका प्रेमी बुधवार शाम को आम के बगीचे में मुलाकात कर रहे थे, तभी ग्रामीणों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद, स्थानीय लोगों ने दोनों को मंदिर ले जाकर विवाह संपन्न कराया।

महिला की पहचान खुशी कुमारी के रूप में हुई है, जबकि प्रेमी का नाम परदेशी कुमार है। बताया गया है कि खुशी कुमारी का परदेशी कुमार से पिछले एक साल से इंस्टाग्राम के जरिए प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों फोन पर भी लगातार बातचीत करते थे। खुशी कुमारी की शादी दो साल पहले राजीव पासवान नामक व्यक्ति से हुई थी। उनके दो छोटे बच्चे भी हैं।

खुशी कुमारी ने ग्रामीणों और मीडिया को बताया कि वह अपने पहले पति राजीव पासवान के साथ नहीं रहना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वह अब परदेशी कुमार के साथ ही रहेंगी और पहले पति के पास वापस नहीं जाएंगी। पहले पति राजीव पासवान ने बताया कि उनकी पत्नी का दूसरे लड़के के साथ अफेयर चल रहा था। उन्होंने कहा कि जब दोनों को पकड़ा गया, तो वे एक-दूसरे के साथ रहना चाहते थे और लड़का भी उन्हें रखने को तैयार है। राजीव पासवान ने स्पष्ट किया कि वह अब अपनी पत्नी को अपने साथ नहीं रखना चाहते।

NSIT
Nsmch

राजीव पासवान ने बताया कि उनकी शादी खुशी कुमारी से साल 2022 में लंगा शुभई गांव में हुई थी। उनके दो छोटे बेटे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि शादी के चार साल बाद उनकी पत्नी का दूसरे लड़के से अफेयर शुरू हो गया था।

रिशव के रिपोर्ट