LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

सती स्थान और रास्ते के विवाद को लेकर भारी बवाल: पुलिस प्रशासन के सामने भिड़े दो पक्ष, इलाके मे पुलिस बल तैनात

वैशाली जिले में सती स्थान को हटाकर रास्ता निकालने को लेकर दो पक्ष पुलिस के सामने ही भिड़ गए। माहौल अचानक इतना तनावपूर्ण हो गया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की पुलिस बल के साथ सदर एसडीएम मौके पर पहुंचना पड़ा....

सती स्थान और रास्ते के विवाद को लेकर भारी बवाल: पुलिस प्रशास
सती स्थान और रास्ते के विवाद को लेकर भारी बवाल- फोटो : रिषभ कुमार

Vaishali : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सती स्थान को हटाकर रास्ता निकालने के मुद्दे पर दो पक्षों के बीच भारी बवाल हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और उनके बीच तीखी धक्का-मुक्की हुई। घटना सदर थाना क्षेत्र के चंद्रालय गांव की है, जहां माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की पुलिस बल के साथ सदर एसडीएम मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामले को शांत कराया।

ग्रामीणों का आरोप: सती स्थान के अस्तित्व को खत्म करने की साजिश 

एक पक्ष के ग्रामीणों का आरोप है कि सती स्थान वर्षों से पूरे गांव की आस्था का केंद्र रहा है और लोग इससे धार्मिक रूप से जुड़े हुए हैं। उनका कहना है कि सती स्थान के पीछे रहने वाला एक व्यक्ति रास्ते के नाम पर मंदिर को पूरी तरह से तोड़कर जमीन पर कब्जा करना चाहता है। ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने आवागमन के लिए स्थान के बगल से रास्ता दिया था, लेकिन इसके बावजूद पहले सती स्थान को क्षतिग्रस्त किया गया और अब उसके पूरे अस्तित्व को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

दूसरे पक्ष का दावा: जातिगत भेदभाव के कारण रोका जा रहा रास्ता 

वहीं, दूसरे पक्ष के चंदन कुमार का कहना है कि यह दलित बस्ती का मामला है, जहां लगभग दो सौ लोग निवास करते हैं और उनके लिए आने-जाने का कोई उचित रास्ता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में सवर्ण समाज की संख्या अधिक होने के कारण वे दलितों को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। चंदन के अनुसार, यह जमीन सरकारी है और वे मंदिर को थोड़ा खिसका कर रास्ता देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सवर्ण समाज के लोग रास्ता नहीं देना चाहते और अक्सर गाली-गलौज व मारपीट करते हैं।

गांव में तनाव, एसडीएम ने दिए जांच और कार्रवाई के आदेश 

NSIT
Nsmch

इस पूरे विवाद के कारण गांव में भारी तनाव का माहौल बना हुआ है और किसी भी वक्त अप्रिय घटना की आशंका जताई जा रही है। मौके पर मौजूद सदर एसडीएम रामबाबू बैठा ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसे फिलहाल समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि अंचल प्रशासन द्वारा जमीन की नापी कराई जाएगी और नियमानुसार मामले का निष्पादन किया जाएगा।

पुलिस बल तैनात, दोनों पक्षों को थमाया गया नोटिस 

एसडीएम रामबाबू बैठा ने स्पष्ट किया कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई के लिए दोनों पक्षों को प्रशासनिक नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और शांति भंग करने वाले किसी भी दोषी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एहतियात के तौर पर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात रखा गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

रिषभ की रिपोर्ट