LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दियारा में शराब की दर्जनों भट्ठियां ध्वस्त, हजारों लीटर जावा नष्ट

Bihar News : वैशाली पुलिस शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए फुल एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने जिले के महनार दियारा क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अब तक की एक बेहद बड़ी और प्रभावी कार्रवाई की है...

वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दियारा में शराब की दर्जनों भट
अवैध शराब के खिलाफ वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई- फोटो : रिषभ कुमार

Vaishali  : बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को धरातल पर सख्ती से लागू करने को लेकर वैशाली पुलिस फुल एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने जिले के महनार दियारा क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अब तक की एक बेहद बड़ी और प्रभावी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने दियारा के जंगलों में चल रहे अवैध शराब निर्माण के नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए एक साथ 12 देसी शराब भट्ठियों को पूरी तरह जमींदोज कर दिया। इसके साथ ही मौके पर तैयार की जा रही लगभग 5000 लीटर जावा (कच्ची शराब) को भी नष्ट कर दिया गया।

एसपी विक्रम सिहाग के निर्देश पर जंगलों में चली व्यापक छापेमारी

यह पूरी कार्रवाई वैशाली के पुलिस अधीक्षक (SP) विक्रम सिहाग के कड़े रुख और विशेष दिशा-निर्देश पर की गई है। पुलिस कप्तान के निर्देश के बाद महनार थाना पुलिस ने दियारा क्षेत्र के दुर्गम और घने जंगलों में व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया। भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद पुलिस की विशेष टीम ने इन गुप्त ठिकानों को ढूंढ निकाला, जहां बड़े पैमाने पर अवैध शराब बनाने और उसकी तस्करी का खेल चल रहा था।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बोला धावा

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को इस इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध महुआ शराब के निर्माण की गुप्त और सटीक सूचना मिली थी। इसी इनपुट के आधार पर जब पुलिस टीम ने अचानक धावा बोला, तो वहां का नजारा चौंकाने वाला था। पुलिस ने न केवल भट्ठियों को तोड़ा, बल्कि शराब बनाने के लिए छिपाकर रखे गए दर्जनों प्लास्टिक ड्रम, लोहे के कंटेनर, सप्लाई पाइप और अन्य घातक उपकरणों को भी आग के हवाले कर दिया ताकि धंधेबाज दोबारा वहां सक्रिय न हो सकें।

शराब तस्करों और माफियाओं के बीच मचा हड़कंप

महनार पुलिस की इस अचानक और ताबड़तोड़ कार्रवाई से दियारा क्षेत्र के शराब तस्करों और माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाते हुए और पुलिस की गाड़ियों को दूर से आता देख कई धंधेबाज जंगल, झाड़ियों और खेतों के रास्ते भागने में सफल रहे। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार तस्करों की पहचान की जा रही है और उनके संभावित ठिकानों पर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

NSIT
Nsmch

पुलिस की आम लोगों से अपील

महनार थाना पुलिस ने अभियान के बाद स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी तरह का सख्त और समझौताविहीन अभियान जारी रहेगा। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी एक विशेष अपील की है। पुलिस ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों या दियारा में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी से जुड़ी कोई भी गुप्त जानकारी बिना किसी डर के तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा, ताकि इस सामाजिक बुराई और अवैध कारोबार को जड़ से मिटाया जा सके।

रिषभ की रिपोर्ट