LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

दियारा में धधक रही अवैध शराब की भट्टियों पर पुलिस का 'हथौड़ा', 10 हजार लीटर कच्चा महुआ नष्ट

पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए गंगा नदी के किनारे संचालित चार देसी शराब भट्टियों को ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने मौके पर 10 हजार लीटर कच्चा पाश (महुआ जावा) भी नष्ट किया है।

दियारा में धधक रही अवैध शराब की भट्टियों पर पुलिस का 'हथौड़ा

Vaishali - वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए गंगा नदी के किनारे संचालित चार देसी शराब भट्टियों को ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने मौके पर 10 हजार लीटर कच्चा पाश (महुआ जावा) भी नष्ट किया है।

गुप्त सूचना पर गंगा किनारे बड़ी कार्रवाई

महनार थाना क्षेत्र के बाजार घाट के सामने दियारा इलाके में लंबे समय से अवैध देसी शराब बनाए जाने की सूचना मिल रही थी। गुरुवार को थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह और अपर थानाध्यक्ष उदय कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने इस दुर्गम इलाके में अचानक छापेमारी की। पुलिस की धमक देख शराब कारोबारी झाड़ियों और नदी का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे। 

10 हजार लीटर कच्चा माल किया गया नष्ट

छापेमारी के दौरान पुलिस ने देखा कि गंगा किनारे चार बड़े अड्डों पर बड़े पैमाने पर शराब बनाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से करीब 10 हजार लीटर कच्चा महुआ जावा बरामद किया, जिसे जमीन पर बहाकर नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा, शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे प्लास्टिक और टीन के दर्जनों ड्रमों को भी पुलिस ने मौके पर ही तोड़ दिया। 

उपकरणों को लगाई आग, कारोबारियों की पहचान शुरू

भट्टियों को ध्वस्त करने के साथ ही पुलिस ने शराब बनाने वाले चूल्हों और अन्य उपकरणों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि शराब माफिया दुर्गम दियारा इलाकों का सहारा लेकर यह धंधा कर रहे हैं, लेकिन उनकी कमर तोड़ने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। 

NSIT
Nsmch

थानाध्यक्ष की चेतावनी

थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह ने बताया कि फरार शराब कारोबारियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ जल्द ही कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि महनार थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

रिपोर्ट - रिषभ कुमार