LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

हाजीपुर में 'दबंगों' का तांडव: 'दारू' के बहाने घर में घुसे 10 हथियारबंद अपराधी, दादी के सामने कनपटी पर पिस्टल सटाकर पोती को उठा ले गए

अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने फिल्म स्टाइल में एक अपहरण की घटना को अंजाम दिया। हथियारबंद बदमाशों ने पहले घर की खिड़की तोड़ी, फिर परिवार को गन प्वाइंट पर लिया और 21 साल की युवती को जबरन उठा ले गए।

हाजीपुर में 'दबंगों' का तांडव: 'दारू' के बहाने घर में घुसे 1

Hajipur : जिले के सदर थाना क्षेत्र के सेंदुआरी गांव में देर रात हथियारबंद अपराधियों ने दहशत फैला दी. 10 की संख्या में आए बदमाशों ने एक घर पर धावा बोला और 21 वर्षीय युवती का अपहरण कर फरार हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल है।

शराब का बहाना, फिर खिड़की तोड़कर एंट्री 

पीड़िता की दादी सुमिना देवी ने बताया कि अपराधी एक पिकअप/चार पहिया वाहन से आए थे. उन्होंने पहले दरवाजा खटखटाया और जब दरवाजा नहीं खोला गया, तो उन्होंने आरोप लगाया कि "तुम लोग दारू बेचते हो, दरवाजा खोलो". जब परिवार ने दरवाजा नहीं खोला, तो अपराधियों ने घर की खिड़की तोड़ दी और रॉड को टेढ़ा कर घर के अंदर दाखिल हो गए. दादी के मुताबिक, करीब 8 से 10 लोग घर के अंदर घुस आए थे.

मुंह बांधा, हाथ-पैर पकड़े और उठा ले गए 

घर में घुसते ही अपराधियों ने परिवार वालों पर पिस्टल तान दी. दादी ने रोते हुए बताया, "लड़का सब ने इतना बड़ा पिस्टल निकाल लिया था. मेरी पोती सो रही थी, उन्होंने उसका मुंह बांध दिया और हाथ-पैर पकड़कर जानवर की तरह टांगकर गाड़ी में डाल लिया. वह 'मम्मी-मम्मी, पापा-पापा' चिल्लाती रही, लेकिन वे उसे ले गए."

लोहा सिंह के बेटे पर आरोप, जबरिया शादी का शक 

दादी सुमिना देवी ने वीडियो में अपराधियों की पहचान भी की है। उन्होंने बताया कि अपहरण करने वालों में लोहा सिंह का बेटा कालिया और सतम्मा शामिल थे. दादी का कहना है कि यह मामला "जबरदस्ती शादी" (पकड़ौआ विवाह) कराने की नीयत से किया गया है. पीड़ित परिवार बेहद गरीब और असहाय है; लड़की का न तो पिता है और न ही कोई भाई, वह अपनी दादी और चाची के सहारे थी.

NSIT
Nsmch

पुलिस की कार्रवाई 

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नामजद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए हाजीपुर के अलग-अलग इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही है.

Report - rishav kumar