LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar News : मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने स्प्रिट की बड़ी खेप किया बरामद, दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Bihar News : मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने स्प्रिट की बड़ी खेप बरामद किया है. इस मौके पर टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.......पढ़िए आगे

Bihar News : मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने स्प्रिट क
स्प्रिट की बड़ी खेप बरामद - फोटो : SOCIAL MEDIA

MUZAFFARPUR : उत्पाद विभाग के लगातार कार्रवाई के बाद अब शराब तस्कर तस्करी का ट्रेड बदलते हुए नजर आ रहा है।  अब ट्रांसपोर्ट के माध्यम से स्प्रीट की खेप मुजफ्फरपुर मंगा फिर शराब का कारोबार कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद वह उत्पाद विभाग के नजरों से नहीं बच पाए और फिर उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में स्प्रिट के साथ है। दोनों तस्करों को धर दबोचा। 

दरअसल अहियापुर थाना क्षेत्र से उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी की एक ट्रांसपोर्ट के माध्यम से भारी मात्रा में स्प्रिट की खेप मुजफ्फरपुर पहुंची। जिसे लेने के लिए तस्कर अहियापुर स्थित एक ट्रांसपोर्ट पर पहुंचे हैं। वहीं मामले की सूचना मिलते ही उत्पाद की टीम शराब तस्कर की गिरफ्तारी को लेकर सूचनावाली स्थल पर पहुंची। 

दो तस्कर जिसकी पहचान हथौड़ी थाना क्षेत्र के डाकरामा निवासी मनीष कुमार और कांटी थाना क्षेत्र के माधोपुर मचिया निवासी मोहम्मद नुरैन एक ऑटो पर सवार होकर उसमें 10 गैलन को अच्छी तरह सील बंद कर अपने साथ लेकर जा रहा था। तभी उत्पाद विभाग की टीम दोनों तस्करों को ऑटो पर रखे गए तकरीबन 200 लीटर   स्प्रीट के साथ धर दबोचा। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार शराब तस्करों पर पूर्व से भी उत्पादन थाना और हथौड़ी थाने में मामले दर्ज हैं। जिसमें वह फरार चल रहा था।  

मामले को लेकर उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अहियापुर थाना क्षेत्र से दो शराब तस्करों को एक ऑटो पर लोड तकरीबन 200 लीटर स्प्रिट के साथ गिरफ्तार किया गया है। वही गिरफ्तार शराब तस्करों पर पूर्व से भी शराब से जुड़े कई मामले दर्ज है। जिसमें वह फरार चल रहा था। फिलहाल गिरफ्तार दोनों शराब तस्करों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

NSIT
Nsmch

मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट