LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

मुखिया आवास बना 'टॉर्चर रूम': गरीब युवक को जमीन पर थूक चटवाया, मुखिया पति सुनील महतो गिरफ्तार!

वैशाली में आवास योजना के नाम पर रिश्वत न देने पर एक दलित युवक को बंधक बनाकर पीटने और थूक चटवाने के आरोप में नया गांव पश्चिमी पंचायत के मुखिया पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

मुखिया आवास बना 'टॉर्चर रूम': गरीब युवक को जमीन पर थूक चटवाय

Vaishali  - वैशाली जिले के सहदेई बुजुर्ग प्रखंड से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने नया गांव पश्चिमी पंचायत की मुखिया रीता देवी के पति सुनील कुमार महतो को एक दलित युवक के साथ मारपीट, लूटपाट और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एससी-एसटी थाना पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़ित युवक द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर की है। 

आवास के नाम पर रिश्वत और रंगदारी की मांग

घटना की शुरुआत तब हुई जब नया गांव सैनी पोखर निवासी चंदन कुमार को आवास योजना में नाम जुड़वाने के बहाने मुखिया के घर बुलाया गया। आरोप है कि वहां मौजूद पंचायत रोजगार सेवक संजय कुमार ने चंदन से 2,000 रुपये की रिश्वत मांगी। जब चंदन ने पैसे देने से इनकार किया, तो मामला मारपीट और गाली-गलौज तक पहुंच गया। दबंगों ने चंदन से कहा कि अब उसे 5,000 रुपये रंगदारी देनी होगी, तभी उसका नाम लिस्ट में जोड़ा जाएगा। 

कनपटी पर पिस्तौल और जानलेवा हमला

पीड़ित चंदन कुमार के अनुसार, विरोध करने पर मुखिया पति सुनील महतो, उनके बेटे और रोजगार सेवक ने मिलकर उसे जमीन पर पटक दिया और लात-मुक्कों से जमकर पीटा। आरोप है कि सुनील महतो के बेटे ने चंदन की कनपटी पर पिस्तौल सटा दी, जबकि सुनील महतो ने युवक के गले में गमछा कसकर उसे जान से मारने की कोशिश की। इतना ही नहीं, युवक को खंभे से बांधकर बंधक भी बनाया गया। 

थूक चटवाया और लूट ली नकदी

दबंगई की इंतहा तब हो गई जब मुखिया पति ने पीड़ित युवक को जमीन पर थूक चटवाकर अपमानित किया। इस दौरान आरोपियों ने युवक का मोबाइल छीन लिया और जेब से 500 रुपये की नकदी भी लूट ली। राहगीरों और परिजनों के बीच-बचाव के बाद किसी तरह युवक की जान बच सकी। 

NSIT
Nsmch

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

एससी-एसटी थाना अध्यक्ष ने बताया कि यह मामला 18 फरवरी 2025 को दर्ज किया गया था। लंबी जांच और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सुनील कुमार महतो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब मामले के अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस घटना के बाद इलाके के गरीब और दलित तबके में काफी रोष देखा जा रहा है।

रिपोर्ट -  रिषभ कुमार