LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

मुखिया जी तो गजबे शौकिन निकले, सरकारी योजना बताने के बहाने नाबालिग लड़के से कुकर्म की कोशिश, FIR दर्ज

हाजीपुर में एक मुखिया ने जनप्रतिनिधि के पद को कलंकित कर दिया है। किसान सम्मान निधि की जानकारी लेने गए नाबालिग के साथ कचरा भवन में कुकर्म की कोशिश की गई। पुलिस ने आरोपी मुखिया अर्जुन सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जो पहले भी जेल जा चुका है।

मुखिया जी तो गजबे शौकिन निकले, सरकारी योजना बताने के बहाने न

Vaishali - : वैशाली जिले के बराटी थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ काशीपुर चकबीबी पंचायत के मुखिया अर्जुन सिंह पर एक नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और गंदी हरकतें करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना बीते 9 फरवरी की बताई जा रही है, जिसके बाद से पूरे गांव में जनप्रतिनिधि की इस करतूत को लेकर आक्रोश और चर्चाओं का बाजार गर्म है। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 

योजना की जानकारी देने के बहाने कचरा भवन बुलाया

प्राथमिकी के अनुसार, नाबालिग लड़के ने किसान सम्मान निधि योजना के बारे में जानकारी लेने के लिए मुखिया अर्जुन सिंह को फोन किया था। मुखिया ने उसे जानकारी देने के बहाने वार्ड संख्या 12 स्थित कचरा भवन नहर के पास बुलाया। जब लड़का वहां पहुँचा, तो आरोप है कि मुखिया उसे जबरन कचरा भवन के भीतर ले गया और उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। विरोध करने पर मुखिया ने लड़के का मुंह बंद कर दिया और उसके गले पर दांत से काट लिया। 

किसी तरह जान बचाकर भागा नाबालिग, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

मुखिया की चंगुल से किसी तरह जान बचाकर नाबालिग वहां से भागा और अपने परिजनों व स्थानीय लोगों को आपबीती सुनाई। पीड़ित के पिता, जो परिवार के भरण-पोषण के लिए बाहर रहते हैं, ने बताया कि बेटे ने फोन पर उन्हें इस घटना की जानकारी दी। घर पहुँचते ही उन्होंने बराटी थाना में मुखिया के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पिता ने थानाध्यक्ष से मामले की त्वरित जांच और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। 

NSIT
Nsmch

आरोपी मुखिया का रहा है आपराधिक इतिहास

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी मुखिया अर्जुन सिंह का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुखिया के खिलाफ पहले भी बराटी थाना में दो मामले दर्ज हैं और वह एक बार जेल की हवा भी खा चुका है। एक अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति का जनप्रतिनिधि के पद पर रहकर ऐसी घिनौनी वारदात को अंजाम देना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

रिपोर्ट - रिषभ कुमार