LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

खनन विभाग में निगरानी का छापा: 50 हजार रिश्वत लेते डेटा एंट्री ऑपरेटर और परिचारी गिरफ्तार

हाजीपुर खनन विभाग में पटना निगरानी का छापा। 50 हजार रिश्वत लेते राहुल कुमार रोशन और प्रमोद कुमार गिरफ्तार। गिट्टी लाइसेंस के लिए मांगी थी घूस।

खनन विभाग में निगरानी का छापा: 50 हजार रिश्वत लेते डेटा एंट्

Vaishali - : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने आज हाजीपुर में बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी की टीम ने हाजीपुर खनन विभाग के कार्यालय में छापेमारी कर एक डेटा एंट्री ऑपरेटर और एक चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी (परिचारी) को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिट्टी भंडारण लाइसेंस के नाम पर मांगी गई थी घूस

जानकारी के अनुसार, बिदुपुर प्रखंड के माइल गांव स्थित 'मीनाक्षी एंटरप्राइजेज' के प्रोपराइटर राजीव कुमार ने गिट्टी भंडारण के लाइसेंस के लिए आवेदन दिया था। इस कार्य की जिम्मेदारी उनके स्टाफ, दाउदनगर निवासी जिम्मेदार कुमार को सौंपी गई थी। आरोप है कि लाइसेंस निर्गत करने के बदले कार्यालय के कर्मियों द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।

किस्तों में वसूली जा रही थी रकम

निगरानी विभाग में दर्ज शिकायत के अनुसार, 28 जनवरी को जब जिम्मेदार कुमार खनन कार्यालय पहुंचे, तो डेटा एंट्री ऑपरेटर राहुल कुमार रोशन ने काम के बदले तुरंत 10 हजार रुपये की मांग की। दबाव में आकर पीड़ित ने 5 हजार ऑनलाइन चालान और 5 हजार 'फीस' के नाम पर दे दिए। इसके बाद 30 जनवरी को ऑपरेटर ने स्पष्ट कहा कि लाइसेंस के लिए 50 हजार रुपये 'ऑफिस फीस' अलग से देनी होगी, जो 'ऊपर तक' जाती है।

जाल बिछाकर रंगे हाथ पकड़े गए कर्मी

पीड़ित द्वारा 6 फरवरी को निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराने के बाद टीम ने मामले का सत्यापन किया। आज योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई और जैसे ही केमिकल लगे नोट ऑपरेटर और परिचारी को दिए गए, निगरानी की टीम ने उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार कर्मियों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है:

  • NSIT
    Nsmch

    राहुल कुमार रोशन (डेटा एंट्री ऑपरेटर): पिता- रमन प्रसाद, निवासी- कालू पाकर, मोतिहारी।

  • प्रमोद कुमार (परिचारी): पिता- स्व. राजेश्वर प्रसाद यादव, निवासी- टरवा मगरपाल, छपरा।


  • आगे की कार्रवाई जारी

निगरानी टीम के डीएसपी सदानंद सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को हाजीपुर सर्किट हाउस ले जाया गया है, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई से खनन कार्यालय में हड़कंप मच गया है। पूछताछ पूरी होने के बाद दोनों को पटना स्थित निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

Report - Rishav kumar