LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

महुआ में जैविक एवं प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य आयोजन, मंत्री संजय सिंह ने किसानों को दिए रसायन मुक्त खेती के टिप्स

वैशाली जिले के महुआ में जैविक एवं प्राकृतिक खेती विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन पीएचईडी मंत्री संजय सिंह ने किया....

महुआ में जैविक एवं प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्
महुआ में जैविक एवं प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य आयोजन- फोटो : देवांशु प्रभात

Vaishali : जिले के महुआ के कुशहर खास स्थित कानीपरीति खेल मैदान, ग्राम पंचायत समसपुरा में जैविक एवं प्राकृतिक खेती विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया।

प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह ने शिरकत की। उनके साथ अनुमंडल पदाधिकारी विवेक चंद्र पटेल, जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरव बरनवाल, अंचलाधिकारी मणि कुमार वर्मा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अमर कुमार और नगर परिषद सभापति नवीन चंद्र भारती सहित अन्य अधिकारियों ने मंच साझा किया।

मंत्री संजय सिंह का संबोधन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री संजय सिंह ने कहा कि जैविक खेती स्वस्थ जीवन की पहचान है। उन्होंने रासायनिक खादों के अंधाधुंध प्रयोग से मिट्टी की घटती उर्वरता और मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले बुरे प्रभावों का जिक्र करते हुए किसानों से रसायन मुक्त खेती अपनाने का आह्वान किया।

विशेषज्ञों द्वारा दी गई तकनीक

प्रशिक्षण के दौरान कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को जैविक खाद बनाने की विधि, जीवामृत, घनजीवामृत, कीट प्रबंधन और प्राकृतिक तरीकों से फसल उत्पादन की विस्तृत जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि कैसे कम लागत में मिट्टी की उर्वरता बढ़ाकर और स्वस्थ अन्न पैदा करके किसानों की आय को दोगुना किया जा सकता है।

NSIT
Nsmch

कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी

इस जैविक एवं प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड तकनीकी प्रबंधक विकास कुमार, गोरौल के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अंकिता शर्मा, चेहरा काला के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक धीरेन्द्र कुमार और कृषि सलाहकार शशि कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।

देवांशु प्रभात की रिपोर्ट