LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar News : वैशाली में अपहरण के मुकदमे के बाद सामने आई युवती, कहा- दादी ने दवाब में दर्ज कराया एफआईआर, प्रेमी संग मंदिर की शादी

Bihar News : वैशाली में अपहरण के मुकदमे के बाद युवती सामने आई है. जिसने कहा की दादी ने दवाब में एफआईआर दर्ज कराया है. उसने प्रेमी संग मंदिर में शादी कर ली है.....पढ़िए आगे

Bihar News : वैशाली में अपहरण के मुकदमे के बाद सामने आई युवत
युवती ने किया लव मैरेज - फोटो : RISHABH

VAISHALI : वैशाली में अपहरण केस का नया खुलासा हुआ है, 22 वर्षीय युवती मधु कुमारी ने वीडियो जारी कर बताया कि मैं अपनी मर्जी से आई हूं और अमन से शादी की हूं. मेरी अपहरण नहीं हुई है" दादी गावों वालो के दबाव में केस दर्ज कराई है। दरअसल बीते 08 दिसंबर को हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के सेंदुआरी गांव निवासी सुमित्रा देवी ने पोती की अगवा करने की FIR दर्ज कराई थी। 

सुमित्रा देवी ने पुलिस से बताया कि अपराधी लगभग 10 की संख्या में थे और शराब बेचने का आरोप लगाकर पुलिस बताकर घर खुलवाने की कोशिश की थी। जब परिवार ने दरवाजा नहीं खोला, तो उन्होंने खिड़की तोड़ दी और घर में घुस गए। इसके बाद पोती का अपहरण कर लिया है। सुमित्रा देवी ने यह भी बताया था कि वारदात को अंजाम देने के लिए परिवार के सदस्यों को गन पॉइंट पर लिया और घर की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे थे।

लेकिन एक मधु कुमारी ने अपने प्रेमी अमन के साथ 265 KM दूर झाड़खंड के देवघर स्थित बाबा बैजनाथ धाम मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी की। वही शादी का वीडियो भी सामने आया है। जिसे मधु ने स्वीकार की है कि मुझे किसी ने अपहरण नहीं किया है मैं खुद अपनी मर्जी से अमन के साथ आई हूं और शादी कर ली हूं। यह शिकायत मुझे किसी से नहीं है, लेकिन मेरी दादी ने गांव वालों के दबाव में अमन के परिवार वालों पर एफआईआर दर्ज कराई है। 

इस मामले को लेकर सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि सदर थाना में कल एक प्राथमिक की दर्ज हुआ था। जिसमें आरोप लगाया गया था कि गन पॉइंट पर एक युवती को अपहरण किया गया था।  लेकिन जांच पड़ताल के क्रम में यह स्पष्ट हो गया था कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है। आज लड़की ने खुद एक वीडियो जारी की है जिसमें वह कह रही है मैं अपनी मर्जी से आई हूं और अमन से शादी की हूं।

NSIT
Nsmch

वैशाली से ऋषभ की रिपोर्ट